🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

विधायकों को नानवेज भोजन सामग्री परोसने खुलेगा रेस्टोरेंट

👤
Admin
👁 3604 व्यूज
📍 Bhopal
विधायकों को नानवेज भोजन सामग्री परोसने खुलेगा रेस्टोरेंट
विधानसभा सचिवालय देगा अपना नवनिर्मित दो मंजिला भवन



12 मार्च 2018। विधायकों को बाजार दर पर आधुनिक भोजन सामग्री परोसने के लिये जल्द ही भोपाल स्थित विधायक विश्राम गृह परिसर में नवनिर्मित दो मंजिला भवन में एक रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है। यह रेस्टोरेंट किराये पर दिया जायेगा। इसके लिये विधानसभा सचिवालय ने प्रतिष्ठित कंपनियों, फर्म, सहकारी संस्था, शासकीय एवं अध्र्द शासकीय संस्थान तथा पंजीकृत ठेकेदारों से आफर बुला लिये हैं। इस रेस्टोरेंट में नानवेज भी उपलब्ध हो सकेगा।



ज्ञातव्य है कि वर्तमान में सत्र के दौरान विधानसभा परिसर एवं विधायक विश्राम गृह खण्ड में दो शाकाहारी कैंटीनें संचालित रहती हैं जिनमें विधायकों को रियायती दर मात्र 80 रुपये में सादा भोजन उपलब्ध होता है। चूंकि इन दोनों कैंटीनों में भोजन सामग्री आधुनिक नहीं होती है, इसलिये ज्यादातर विधायक इन कैंटीनों में न जाकर समीपस्थ न्यू मार्केट की दुकानों एवं रेस्टोरेंट में लजीज भोजन खाने के लिये चले जाते हैं।



विधानसभा सचिवालय इस आधुनिक रेस्टोरेंट हेतु विधायक विश्राम गृह के दक्षिणी द्वार (भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कार्यालय के पास) पर 755.76 वर्गमीटर पर नवनिर्मित अपना दो मंजिला भवन न्यूनतम 60 हजार 308 रुपये प्रति माह के किराये पर देगा। इस दो मंजिला भवन के परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी है।



आम लोग भी जा सकेंगे :

नये खुलने वाले इस आधुनिक रेस्टोरेंट में आम लोग भी जा सकेंगे। रेस्टोरेंट के भूतल पर सामान्य लोगों का प्रवेश रहेगा जबकि प्रथम तल पर विधायकों, विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ही प्रवेश रहेगा। यदि प्रथम तल किसी समय रिक्त रहता है तो उसमें भी सामान्य लोग जा सकेंगे।



एयरकन्डीशन्ड रहेगा रेस्टोरेंट :

यह आधुनिक रेस्टोरेंट एयर कन्डीशन्ड रहेगा तथा कुक और वेटर ड्रेस में रहेंगे। इस तीन साल के ही लिये किराये पर दिया जायेगा। हर साल किराये में दस प्रतिशत की वृध्दि की जायेगी। जिस कंपनी या संस्था का विगत तीन वर्षों में सालाना टर्न ओवर साठ लाख रुपये होगा उसे ही इसे चलाने का मौका दिया जायेगा। नवनिर्मित दो मंजिला भवन परिसर में विधानसभा सचिवालय ने सफल ट्यूबवेल भी खुदवा रखा है जिससे रेस्टोरेंट चलाने वाली कंपनी या संस्था पानी ले सकेगी। रेस्टोरेंट में परोसी जाने वाली सामग्री का मूल्य संबंधित कंपनी या संस्था ही तय करेगी यानि वह बाजार दर पर रेट वसूल कर सकेगी। 22 मार्च 2018 को आफर खोले जाकर रेस्टोरेंट चलाने वाली कंपनी या संस्था का निर्धारण हो जायेगा। 28 मार्च 2018 तक विधानसभा का बजट सत्र चलना है और विधानसभा सचिवालय की कोशिश है कि 28 मार्च के पहले ही इसका औपचारिक उद्घाटन करा लिया जाये।



रहेगा धूम्रपान एवं मद्यपान पर प्रतिबंध :

रेस्टोरेंट प्रात: 7 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। इसमें नानवेज भी परोसा जा सकेगा परन्तु धूम्रपान एवं मद्यपान प्रतिबंधित रहेगा।

विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि पहले नवनिर्मित दो मंजिला भवन में गत जनवरी माह में रेस्टोरेंट प्रारंभ करवाने का लक्ष्य था परन्तु कुछ निर्माण कार्य बाकी होने से यह नहीं हो सका। अब यह भवन तैयार है। इसमें नानवेज भी परोसा जा सकेगा। विधायक चाहेंगे तो उनके प्रथम तल पर नानवेज नहीं परोसा जायेगा और भूतल में ही इसकी व्यवस्था रहेगी।





- डॉ नवीन जोशी



Tags :