🔴 TRENDING NOW!
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात

'काल भैरव रहस्य' में होगी एक और नई एंट्री

👤
Admin
👁 5256 व्यूज
📍 Bhopal
'काल भैरव रहस्य' में होगी एक और नई एंट्री
सफलतापूर्वक 100 एपिसोड पूरा करने के बाद 'काल भैरव रहस्य' की कहानी रूद्र नाम के क्रूर ट्रक ड्राइवर की रोमांचक एंट्री से और अधिक रहस्यमय हो गई है. शो में अब बिंदास और खूबसूरत अभिनेत्री सिमरन कौर सूरी की एंट्री होने वाली है. सिमरन लतिका का किरदार निभाते हुए दिखेंगी.



लतिका एक साहसी और खूबसूरत महिला है जो एक गुप्त एजेंडे के तहत सिद्धपुर आई है. लतिका को बाइक चलाना पसंद है और एक मजबूत महिला है. वह पुरुषों की तरह कपड़े पहनती है और छोटे बाल रखती है फिर भी फैशनेबल दिखती है. वह परिस्थितियों से व्यावहारिक तरीके से निपटना जानती है.



अपने किरदार के बारे में बताते हुए सिमरन कौर सूरी कहती हैं, "मैं हमेशा विज्ञापन फिल्मों के लिए काम किया है और पहली बार कोई टेलीविज़न शो कर रही हूँ. जब मुझे लतिका का रोल ऑफर किया गया तो मैं इस शो का हिस्सा बनने को लेकर मैं बहुत खुश थी क्योंकि ये

परंपरागत सास-बहू वाला किरदार नहीं है. मेरे किरदार के लिए शो में बहुत से एक्शन सीक्वेंस हैं. लतिका बाइक चलती है और काफी टफ महिला है. और इस किरदार को निभाकर मुझे मजा आ रहा है."



काल भैरव रहस्य सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे सिर्फ स्टार भारत पर



Tags :