🔴 TRENDING NOW!
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ अपनी सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच सोशल मीडिया पर लड़ाई असल में किसकी सत्ता की है? सीएम डॉ. मोहन ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार सामंथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की अगुवाई करेंगी भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एनवीडिया के साथ रोबोटिक्स सहयोग को तेज किया 'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी, स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेज अवार्ड्स 2026 में हासिल की बड़ी जीत

देश में सालाना खुदरा महंगाई बढ़ी, औद्योगिक उत्पादन भी बढ़ा

👤
Admin
👁 19114 व्यूज
📍 1
देश में सालाना खुदरा महंगाई बढ़ी, औद्योगिक उत्पादन भी बढ़ा
भारत की सालाना खुदरा मुद्रास्फीति दर जुलाई में छह फीसदी को भी पार कर गई, जो कि सरकार के सब्र का आधिकारिक स्तर है. इसका मुख्य कारण खाने-पीने की वस्तुओं, खासतौर से दालों और सब्जियों की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि है. वहीं, राहत पहुंचानेवाली बात यह रही कि जून में औद्योगिक उत्पादन में 2.1 फीसदी की वृद्धि हुई है.केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, खुदरा मंहगाई दर पिछले 23 महीनों के उच्चतम स्तर पर रही. जून में यह जहां 5.77 फीसदी थी, वहीं पिछले साल यह समान अवधि में 3.69 फीसदी थी.

ग्रामीण क्षेत्र में खुदरा मुद्रास्फीति की दर 6.66 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 5.39 फीसदी रही. वहीं, खुदरा मुद्रास्फीति की सालाना दर समूचे भारत में 8.35 फीसदी रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8.25 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 8.80 फीसदी रही.

खाद्य पदार्थों में सालाना आधार पर दालों की कीमतों में 27.53 फीसदी, सब्जियों की 14.06 फीसदी की बढ़ोतरी रही. आधिकारिक आंकड़ों में आगे कहा गया है कि चीनी और मिठाइयों की कीमतों में सालाना आधार पर 21.91 फीसदी वृद्धि हुई, जबकि मसालों की कीमतों में 9.04 फीसदी की वृद्धि हुई.

सालाना आधार पर प्रोटीन आधारित खाद्य पदार्थों जैसे मांस-मछली की कीमतों में 6.57 फीसदी और अंडे की कीमत में 9.34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. राज्यों में असम में खुदरा मुद्रास्फीति की दर सबसे कम 3.50 फीसदी रही. उसके बाद हिमाचल प्रदेश में 4.26 फीसदी रही. जबकि सबसे ज्यादा महंगाई वाले राज्यों में ओडिशा में 8.63 फीसदी और गुजरात में 8.18 फीसदी रही.

औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में जून में 2.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जोकि इस साल मई में 1.1 फीसदी थी. जबकि पिछले साल के मुकाबले इसमें 4.2 फीसदी की वृद्धि हुई है.आईआईपी के तीन प्रमुख उपवर्गो के सूचकांकों में बिजली में सर्वाधिक 8.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद खनन में 4.7 फीसदी वृद्धि हुई. आईआईपी में सर्वाधिक 75 फीसदी हिस्सेदारी वाले विनिर्माण सूचकांक में अपेक्षाकृत कम केवल 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

Tags :