🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026 कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर?

त्यौहार का है मौसम, बे-लीफ में चखें नवरात्रि पर्व का स्वाद

👤
Admin
👁 3438 व्यूज
📍 Bhopal
त्यौहार का है मौसम, बे-लीफ में चखें नवरात्रि पर्व का स्वाद
कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल आपको नवरात्रि फूड फेस्टिवल में आमंत्रित करता है

कोर्टयार्ड बाय मैरियट स्थित फाइन डायनिंग रेस्तरां बे-लीफ में 'नवरात्रि थाली' फूड फेस्टिवल आरंभ हुआ। यह फेस्टिवल 18 मार्च से 27 मार्च तक, रोजाना शाम 7 बजे से 11 बजे तक चलेगा। 9 दिनों तक चलने वाले धार्मिक आयोजन की धूमधाम और शक्ति आराधना के बीच मैरियट ने आपके जायके के लिए कुछ खास इंतजाम किया है। नवरात्रि के स्पेशल मेन्यू में स्वादिष्ट और फलाहारी व्यंजनों की एक लंबी फेहरिस्त आपका इंतजार कर रही है।



होटल के एग्जिक्यूटिव शेफ रविन्दर सिंह पनवार ने फूड़ फेस्ट के आयोजन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट शेफ्स से भरी उनकी टीम ने उपवास के इस पर्व को बेहद स्वादिष्ट पकवानों से दावती बनाने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि लोग नवरात्रि में सिंघाड़े के आटे के प्रयोग को प्राथमिकता देते जरूर हैं, लेकिन उससे ज्यादा व्यंजन बनाना संभव नहीं हो पाता और इसलिए टीम ने कुछ बेहद नए प्रयोगों के माध्यम से आपकी प्राथमिकता और जुबान के चटकारों, दोनों ही का ख्याल रखा है।



शेफ रविन्दर ने कहा कि बे-लीफ के मेन्यू में स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार है। उनका दावा है कि स्टार्टर हों या व्यंजन, सभी को इतना खास तवज्जो देते हुए तैयार किया गया है कि मेहमान अपनी उंगलियां चाटे बिना नहीं रह पाएंगे। व्रत के खाने में साबूदाना प्रेमियों के लिए वड़ा, खिचड़ी और पापड़, तीनों ही चीजें रखी गई हैं। आपको सब्जी की कमी महसूस न हो, इसलिए खासतौर पर तैयार बिना प्याज और लहसुन की आलू टमाटर की सब्जी भी मेन्यू में शामिल है। कूटू की पूड़ी और समख पुलाव व्रत के खाने और भी अलहदा बनाएंगे।



इतना स्वादिष्ट भोजन के साथ अगर अच्छी मिठाई की जुगलबंदी हो जाए तो बात ही कुछ और है। आपके जुबानी शौक को ध्यान में ऱखते हुए मीठे व्यंजनों में सिंघाड़े का हलवा, साबूदाना केसर खीर और मीठी लस्सी शुमार हैं।



Tags :