🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

फिल्म 'गुंडे' के प्रियंका चोपड़ा के लुक से प्रेरित है डॉली का वेडिंग लुक

👤
Admin
👁 4710 व्यूज
📍 Bhopal
फिल्म 'गुंडे' के प्रियंका चोपड़ा के लुक से प्रेरित है डॉली का वेडिंग लुक
श्वेता भट्टाचार्या टॉप भारतीय बंग्ला टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं. 'तुमी रोबे निरोबे' से चर्चित श्वेता वर्तमान में स्टार भारत के शो 'जय कन्हैया लाल की' में लीड रोल में हैं. एक बिगडैल अमीर लड़की का किरदार निभा रहीं श्वेता भट्टाचार्या शो में ढेर सारे उतार-चढ़ाव के बीच जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.



प्रियंका चोपड़ा की फैन श्वेता शो में अपने ब्राइडल (दुल्हन) लुक को लेकर चर्चा का हिस्सा बनीं. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उनका लुक फिल्म "गुंडे" में प्रियंका के लुक से प्रेरित होना चाहिए.



फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी बंगाली दुल्हन का किरदार निभाया था. डॉली ने सुझाव दिया कि उनके आभूषण (ज्वेलरी ) बहुत भारी नहीं होने चाहिए. श्वेता ने हैवी बॉर्डर वाली लाल साड़ी और टोपोर (मुकुट) पहना था. यहाँ तक कि नाक की रिंग भी प्रियंका जैसी ही थी.



डॉली की भूमिका निभा रहीं श्वेता कहती हैं, "अपने पिछले शो में भी मैं दुल्हन के रूप में तैयार हुई थी. लेकिन यह भूमिका मेरे लिए विशेष है इसलिए मैंने कॉस्ट्यूम डिस्कशन में हिस्सा लेने का फैसला किया. मैं अपना लुक फिल्म गुंडे के प्रियंका के लुक की तरह सिंपल लेकिन खूबसूरत रखना चाहती थी. मैंने प्रियंका की तरह सिर्फ दो हार पहनना पसंद किया."



?जय कन्हैया लाल की? सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे
Tags :