🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

बॉक्स ऑफिस की दौड में मोहनजो दारो से आगे है रुस्तम

👤
Admin
👁 18373 व्यूज
📍 1
बॉक्स ऑफिस की दौड में मोहनजो दारो से आगे है रुस्तम
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म रुस्तम को रितिक रोशन अभिनीत फिल्म मोहनजो दारो' की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है. ट्रेड पंडितों के मुताबिक, अक्षय कुमार अभिनीत अदालती कार्यवाहियों की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म को आशुतोष गोवारिकर-निर्देशित ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की तुलना में समीक्षकों और दर्शकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है.



फिल्म वितरक राजेश थडानी ने बताया, फिल्म रुस्तम आगे चल रही है... यह मोहनजो दारो से बेहतर कर रही है. इसे समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और लोग इस फिल्म को अधि पसंद कर रहे हैं. मोहनजो दारो दर्शकों को अपनी ओर अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रही है, जबकि रुस्तम को लेकर लोगों में उत्सुकता है. थडानी के अनुसार, शुरुआती दिन रुस्तम' 12 से 13 करोड रुपये के आंकडे को छू सकती है और मोहनजो दारो का आंकडा सात से आठ करोड रुपये तक रह सकता है.रुस्तम के एम नानावटी मामले पर आधारित है, जबकि गोवारिकर की मोहनजो दारो सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित है

Tags :