🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

'साम दाम दंड भेद'में होगी राशुल टंडन की एंट्री

👤
Admin
👁 4761 व्यूज
📍 Bhopal
'साम दाम दंड भेद'में होगी राशुल टंडन की एंट्री
स्टार भारत के लोकप्रिय शो 'साम दाम दंड भेद' की कहानी दिलचस्प मोड़ लेती जा रही है. निर्दोष होने के बावजूद विजय को उसके भाई प्रभात की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया है. कहानी में उतार-चढ़ाव के बीच शो में एक नए किरदार केशव त्रिपाठी की एंट्री होने वाली है.

राशुल टंडन केशव टंडन की भूमिका में दिखेंगे.



'पिंक' और 'हेरोपंती' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से पहचाने जाने वाले राशुल टंडन एक संघर्षरत वकील के किरदार में दिखेंगे. वे 'पवित्र रिश्ता' और बलवीर जैसे धारावाहिकों में अहम भूमिकाएँ निभा चुके हैं. वे एक ऐसे वकील का किरदार निभा रहे हैं जो अपने कैरियर में आगे बढ़ने के लिए सही केस के इंतजार में है. वह बहुत डरपोक और मजाकिया है. वह अपने बड़े भाई प्रभात की हत्या के केस में विजय की बेगुनाही साबित करने में बुलबुल की मदद करेगा.



अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए राशुल कहते हैं, "इस शो को चुनने की मुख्य वजह मेरी माँ हैं. वे टीवी देखने की बड़ी शौकीन हैं और इस शो की एक ईमानदार दर्शक हैं. किरदार में घुसने के मैंने अपने भाई की मदद ली जो खुद लखनऊ हाई कोर्ट में वकील हैं. मैंने उनसे अदालत के माहौल के बारे में समझा, कि एक वकील किस तरह सोचता है, कैसे काम करता है और काम के लिए तत्पर रहता है. ये सब बातें समझने में वास्तव में उन्होंने मेरी मदद की. 'साम दाम दंड भेद' की टीम के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि इस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने का मेरा पहला अवसर है. शो के कलाकार बहुत प्रतिभाशाली और केयरिंग हैं विशेष रूप से भानु उदय और ऐश्वर्य खरे, जिनके साथ मुझे पहले ही दिन बहुत अच्छा महसूस हुआ"



'साम दाम दंड भेद' सोमवार से शुक्रवार रात 9.00 बजे स्टार भारत पर
Tags :