🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

पाक ने कश्मीर पर भेजा बातचीत का न्यौता

👤
Admin
👁 18051 व्यूज
📍 1
पाक ने कश्मीर पर भेजा बातचीत का न्यौता
पाकिस्तान ने सोमवार को भारत को कश्मीर पर बातचीत का न्यौता देते हुए कहा कि इस मुद्दे को सुलझाना दोनों देशों का 'अंतरराष्ट्रीय दायित्व' है.

पाकिस्तानी विदेश सचिव एजाज चौधरी ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले को बुलाया और उन्हें भारत के विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर के लिए चिट्ठी सौंपी.

इस पत्र में जयशंकर को कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान आने का न्यौता दिया गया है.

पाकिस्तान के विदेश सचिव के प्रवक्ता नफ़ीस ज़कारिया ने कहा, "विदेश सचिव ने भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया और उन्हें भारतीय विदेश को संबोधित एक पत्र सौंपा. पत्र में जम्मू-कश्मीर विवाद पर बातचीत के लिए उन्हें पाकिस्तान आने का न्यौता दिया गया है, जो कि दोनों देशों के बीच विवाद की मुख्य वजह है."इससे पहले, पिछले महीने मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने भी भारत-पाकिस्तान की बातचीत पर ज़ोर दिया था.

उन्होने कहा था कि भारत प्रशासित कश्मीर कभी भी भारत का अंदरुनी मामला नहीं रहा है.

अजीज़ ने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीरियों का नैतिक और कूटनीतिक समर्थन करता रहेगा.

उन्होंने कहा कि सभी मसलों का हल बातचीत के ज़रिए मुमकिन है, लेकिन भारत इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है, यही वजह है कि भारत बातचीत की मेज पर नहीं आ रहा है. जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से बातचीत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बातचीत के लिए कुछ शर्तें लगाई थीं.
Tags :