🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

पत्राली चट्टोपाध्याय निभाएंगी 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में प्रेमा का किरदार

👤
Admin
👁 6818 व्यूज
📍 Bhopal
पत्राली चट्टोपाध्याय निभाएंगी 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में प्रेमा का किरदार
प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री पत्राली चट्टोपाध्याय 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में प्रेमा का किरदार निभाते हुए दिखेंगी. वह कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए जानी जातीं हैं. इसके अलावा उन्होंने बंगाली और उड़िया फिल्मों में भी काम किया

है. ताजा खबर ये है कि वे स्टार भारत पर प्रसारित हो रहे 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' रीना अग्रवाल की जगह लेंगी. उन्होंने कोलकाता में एक एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया और इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए में अपना सफ़र तय किया.



पत्राली चट्टोपाध्याय कुंती देवी की रोमांटिक और प्यारी बहू प्रेमा का रोल प्ले करेंगी. वह प्रेम का प्रतीक हैं और उनका किरदार अक्सर फ्रेंच में बोलता है. अपनी नई भूमिका के बारे में बताते हुए पत्राली कहती हैं, "मैं 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में प्रेमा की भूमिका में दिखूंगी. मैं पहली बार कोई हल्की-फुल्की कॉमेडी कर रही हूँ. इस भूमिका को लेकर मैं खुश हूँ. इस किरदार के लिए मुझे फ्रेंच में बात करनी होगी और मैं ये भाषा सीख रही हूँ. ये मेरे लिए सीखने और मेरे प्यारे दर्शकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर है. मैं इतने गर्मजोशी वाले और एंटरटेनिंग स्टारकास्ट के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूँ."



'क्या हाल मिस्टर पांचाल' सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सिर्फ स्टार भारत पर
Tags :