🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भाप्रसे के 23 अधिकारियों की नयी पद-स्थापना

👤
Admin
👁 2146 व्यूज
📍 Bhopal
भाप्रसे के 23 अधिकारियों की नयी पद-स्थापना
5 मई 2018, राज्य ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों की नयी पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। आदेशानुसार विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त उच्च शिक्षा तथा परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन नीरज मंडलोई को प्रमुख सचिव खनिज साधन तथा प्रबंध संचालक खनिज विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व सौंपा गया है।



कमिश्नर जबलपुर संभाग गुलशन बामरा को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम आयुक्त इंदौर शोभित जैन को सचिव स्कूल शिक्षा, सचिव खनिज साधन तथा प्रबंध संचालक खनिज विकास निगम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य आनन्द संस्थान (अतिरिक्त प्रभार) मनोहरलाल दुबे को कमिश्नर सागर संभाग, कमिश्नर सागर संभाग अशोक अवस्थी को कमिश्नर जबलपुर संभाग और सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. अशोक कुमार भार्गव को आयुक्त महिला-बाल विकास के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर राजेश बहुगुणा को श्रम आयुक्त इंदौर, अपर कलेक्टर सिंगरौली शिवपाल को उप सचिव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर डॉ. पंकज जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विदिशा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी बक्की कार्तिकेयन को परियोजना संचालक आईसीडीएस महिला-बाल विकास एवं परियोजना संचालक तेजस्विनी परियोजना और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विदिशा दीपक आर्य को अपर कलेक्टर उज्जैन बनाया गया है।



अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसरावद जिला खरगौन अवि प्रसाद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लवकुश नगर जिला छरतरपुर आशीष वशिष्ठ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ सुश्री तन्वी हुड्डा को अपर कलेक्टर जिला सागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमरपाटन जिला सतना रिशव गुप्ता को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जतारा जिला टीकमगढ़ आदित्य सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर के पद पर पदस्थ किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करेरा जिला शिवपुरी अंकित अस्थाना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागली जिला देवास सुश्री नेहा मीना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हुजूर जिला रीवा अरूण कुमार विश्वकर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर जिला बड़वानी सुश्री ऋजु बाफना को अपर कलेक्टर जिला सिंगरौली और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नागौद जिला सतना श्रीमती भव्या मित्तल को अपर कलेक्टर जिला राजगढ़ बनाया गया है।



अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया क्षितिज सिंघल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनगर जिला छतरपुर श्रीमती सलोनी सिडाना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।



इसी आदेश में इकबाल सिंह बैंस विशेष कर्त्तवस्थ अधिकारी-सह-विकास आयुक्त एवं पदेन अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य तथा आनंद विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य आनंद संस्थान का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौपा गया है। आकाश त्रिपाठी प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्यत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर को आयुक्त महिला-बाल विकास तथा आयुक्त विमानन (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया गया आदेश निरस्त किया गया है। संजय कुमार शुक्ला प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट जबलपुर तथा पदेन प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया आदेश निरस्त किया गया है।



गुलशन बामरा द्वारा आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास का कार्यभार ग्रहण करने पर विवेक अग्रवाल प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास तथा प्रशासक, राजधानी परियोजना प्रशासन एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को केवल आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास के कार्यभार से मुक्त किया गया है। डॉ. अशोक कुमार भार्गव द्वारा आयुक्त महिला एवं बाल विकास का कार्यभार ग्रहण करने पर क्रमश: संदीप यादव अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा पदेन सचिव विधि एवं विधायी कार्य (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) तथा आयुक्त एकीकृत बाल विकास सेवा तथा पदेन मिशन संचालक अटल बिहारी बाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन एवं आयुक्त विमानन केवल आयुक्त एकीकृत बाल विकास सेवा तथा पदेन मिशन संचालक अटल बिहारी बाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन तथा आयुक्त विमानन के अतिरिक्त कार्यभार से तथा श्रीमती जयश्री कियावत आयुक्त लोक शिक्षण तथा आयुक्त महिला सशक्तिकरण केवल आयुक्त महिला सशक्तिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।



जगदीश चन्द जटिया अपर संचालक उच्च शिक्षा को अपने वर्तमान कर्तव्ययों के साथ आयुक्त उच्च शिक्षा तथा परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। हरजिन्दर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल को संयुक्त संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल पदस्थ किया गया आदेश निरस्त किया गया है।
Tags :