🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

राहुल ने इंडिपेंडेंस-डे की बधाई दी तो ट्विटर यूजर्स ने पूछा- लाल किले से स्पीच कब दोगे?

👤
Admin
👁 17217 व्यूज
📍 1
राहुल ने इंडिपेंडेंस-डे की बधाई दी तो ट्विटर यूजर्स ने पूछा- लाल किले से स्पीच कब दोगे?
देश ने सोमवार को 70वां इंडिपेंडेंस डे मनाया। इस मौके पर पहली बार कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने कांग्रेस हेडक्वार्टर पर तिरंगा फहराया और स्पीच दी। राहुल ने ट्विटर पर भी देशवासियों को बधाई दी। स्पीच पर ट्रोलर्स ने कुछ मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने पूछा 'ट्विटर पर ही स्पीच देते रह जाओगे, लालकिले से कब दोगे'। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने जब श्रीनगर में तिरंगा फहराया तो वह गिर गया। इस साल कांग्रेस प्रेसिडेंट बनाए जा सकते हैं राहुल...

- अब तक कांग्रेस हेडक्वार्टर में कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी ही झंडा फहराती थीं। पहली बार ये काम राहुल ने किया। इसकी वजह सोनिया का बीमार होना है।

- सोनिया रविवार शाम ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। वे बनारस में रोड शो के दौरान बीमार हो गईं थी।

- राहुल के झंडा फहराने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें जल्द ही कांग्रेस प्रेसिडेंट बनाया जा सकता है। इसका एलान नवंबर में हो सकता है।

- 69 साल की सोनिया गांधी 1998 से कांग्रेस प्रेसिडेंट हैं।राहुल के लिए कुर्सी छोड़ने के बाद वे कांग्रेस पार्लियामेंटरी पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन बनी रह सकती हैं।पार्टी के सीनियर लीडर्स की मानें तो सोनिया के प्रेसिडेंट और राहुल के वाइस प्रेसिडेंट होने से पार्टी के अंदर दो केंद्र बने हुए हैं।

- फैसले लेने के लिहाज से इसे सही नहीं कहा जा सकता। वर्कर्स को भी कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी को कहीं कामयाबी नहीं मिली।

कांग्रेस के स्पेशल सेशन के लिए इसलिए सोचा जा रहा है कि 20 अगस्त को राजीव गांधी, 14 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू और 17 नवंबर इंदिरा गांधी की जयंती है।

- इसलिए माना जा रहा है कि यह सेशन अगस्त या नबंवर में बुलाया जा सकता है।

- नबंवर में सेशन बुलाए जाने की ज्यादा पॉसिबिलिटीज बताई जा रही है। क्योंकि नए प्रेसिडेंट को यूपी, पंजाब और गुजरात में होने वाले इलेक्शन के लिए अपनी जमीन तैयार करने का मौका मिल जाएगा।

Tags :