🔴 TRENDING NOW!
उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

हिलेरी क्लिंटन ने ब्रेक्जिट मामले में डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज

👤
Admin
👁 19103 व्यूज
📍 1
हिलेरी क्लिंटन ने ब्रेक्जिट मामले में डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज


वाशिंगटन: डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन ने रविवार को अपने रिपब्लिकन विरोधी डोनाल्ड ट्रंप के ब्रेक्जिट मुद्दे पर उनके रवैए पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि \"आडंबरपूर्ण टिप्पणियों \" से ऐसे वक्त में भलाई से ज्यादा नुकसान ज्यादा होगा। ट्रंप ने ब्रिटेन द्वारा यूरोपियन यूनियन को छोड़े जाने के पक्ष में किए गए मतदान को \"शानदार\" बताया प्रशंसा की और अपनी स्कॉटलैंड की यात्रा के दौरान पत्रकारों को इस नतीजे को एक \"महान बात\" बताया। क्लिंटन ने अमेरिका में मेयर की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप का नाम लिए बिना कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उन लोगों द्वारा शासित किया जाना चाहिए जो अपने अमेरिकी जनता के हितों को स्वयं के व्यवसायिक हितों को आगे रखते हों।



ट्रम्प स्कॉटलैंड में अपने गोल्फ रिसॉर्ट के जश्न मनाने के लिए स्कॉटलैंड यात्रा पर

ट्रम्प स्कॉटलैंड में अपने गोल्फ रिसॉर्ट के फिर से शुरु होने का जश्न मनाने के लिए अपनी दो दिवसीय स्कॉटलैंड यात्रा पर हैं।

क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका को ऐसे नेता की आवश्यकता है जो समझें कि ऐसे अशांत माहौल में आडंबरपूर्ण टिप्पणियां वास्तव में और अधिक अशांति उत्पन्न कर सकती हैं, इसी लिए अनुभवी और स्थिर नेतृत्व ऐसे वक्त में इतने महत्वपूर्ण होते हैं।



ट्रंप, जो कि अपने राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में जनवादी जोश और प्रवासी विरोधी वाक्पटुता पर निर्भर रहते हैं, का कहना है कि ब्रिटेन के ईयू विरोधी आंदोलन उनके राष्ट्रपति पद की उम्मदीवारी के प्रयास में काफी समानताएं हैं। क्लिंटन ने रविवार को माना कि जैसा कि हम देख पा रहे हैं कि ब्रिटेन में कई लोग हताश हैं तो यहां हमारे घर में भी कई लोग हताश हैं। लेकिन उन्होंने इंडियानापोलिस की पश्चिम मध्य शहर में जमा महापौरों को बताया कि किसी को इस बात का संदेह नहीं करना चाहिए कि अमेरिका की यूरोप के प्रति प्रतिबद्धता है न कि क्रेमलिन के तानाशाह के प्रतिऔर न ही स्कॉट गोल्फ कोर्स के राष्ट्रपति उम्मीदवार के प्रति।



सर्वे के अनुसार क्लिंटन राष्ट्रपति पद की दौड़ में आगे निकल गई हैं

रविवार को जारी नए चुनाव नतीजों के मुताबिक क्लिंटन राष्ट्रपति पद की दौड़ में आगे निकल गई हैं। वाशिंगटन पोस्ट एबीसी न्यूज सर्वे के अनुसार 51 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि वे क्लिंटन को वोट देंगे जबकि 39 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप को वोट देने की बात कही है। वहीं वॉल स्ट्रीट जनरल/एनबीसी न्यूज पोल ने ट्रंप के 41प्रतिशत मतों के मुकाबले क्लिंटन की 46 प्रतिशत के साथ मामूली बढ़त दिखाई है।
Tags :