🔴 TRENDING NOW!
भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार

मध्यप्रदेश के 976 ग्रामीण मार्ग जिला मार्ग घोषित

👤
Admin
👁 1672 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश के 976 ग्रामीण मार्ग जिला मार्ग घोषित
13 हजार 213 किमी है कुल लंबाई, अब गुणवत्तायुक्त रखरखाव होगा

17 मई 2018। राज्य सरकार ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर प्रदेश के 51 जिलों में कुल 976 ग्रामीण मार्गों को जिला मार्गों के रुप में घोषित कर दिया। इन मार्गों की कुल लंबाई 13 हजार 213.74 किलोमीटर है। अब इन मार्गों का जिला मार्गों के लिये निर्धारित स्तर से रखरखाव होगा तथा इनकी गुणवत्ता भी उसी अनुरुप बनाकर रखी जायेगी।



इनमें जबलपुर जिले के 35 ग्रामीण मार्गों को जिला मार्ग घोषित किया गया है जिनकी कुल लम्बाई 639.17 किमी है । इसमें शामिल हैं रानीताल-रुपनाथ मार्ग 20.10 किमी, कटंगी पोली मझौली अभामना बैचैया मार्ग 32 किमी, मोहला हरदुआ मार्ग 9 किमी, पौड़ा बचैया मार्ग 14.70 किमी, सिहोरा गौरहा गंजताल नांदघाट मार्ग 15.60 किमी, सिहोरा मझोली कटंगी मार्ग 32.80 किमी, सिहोरा मझगवां सिलोडी मार्ग 39.85 किमी, मझगवां बघारजी मार्ग 13.30 किमी, बनखेड़ी सरोंद मुरैठ लमकाना पौड़ीकला मार्ग 25.20 किमी, पनागर सिंगलद्वीप मझौली मार्ग 30 किमी, पनागर बेलखाडू मार्ग 14 किमी, बेलखडू रोसरा सरौंद सकरा मार्ग 16 किमी, पाटनपोंडी मार्ग 19.80 किमी, उडऩा भेड़ाघाट मार्ग 13.80 किमी, नुनसर दिघौरा मार्ग 7.80 किमी, तिलसानी बघराजी मझगवां मार्ग 18.80 किमी, कण्डम सिलोडी मार्ग 17.70 किमी, सूपावारा ददरगवां मार्ग 22 किमी, कुण्डम निवास मार्ग 10 किमी, धनेटा राखी सहजपुर मार्ग 13.50 किमी, जबलपुर पुरैना मार्ग 19.80 किमी, बेलखेड़ा कटाईघाट बरमान मार्ग 9.60 किमी, मनखेड़ी पाटन मार्ग 23.80 किमी, सुरैया सिमरिया बाघियाखेड़ा पडरिया सिंगोरी मार्ग 13.22 किमी, शहपुरा चरगवां मार्ग 10.50 किमी, एनएच 7 से बायपास लम्हेटाघाट मीरगंज मार्ग 15 किमी, धनपुरी पड़वार इमलई खंदिया मार्ग 22.80 किमी, रानी दुर्गावती समाधि मार्ग 21.20 किमी, तिलवारा चरगवां मार्ग 33.40 किमी, नानाखेड़ा बंदरकूदनी मार्ग 7 किमी, बरेला निवास मार्ग 15.40 किमी, सिवनी टोला घाट पिपरिया मार्ग 5.20 किमी, चरगवां नयानगर दरगड़ा मार्ग 18 किमी, बरगी बरेला सिलुआ सगड़ा मार्ग 29.70 किमी तथा बरगीनगर घंसौर मार्ग 8.60 किमी।



इसी प्रकार सतना जिले में 622.33 किमी लम्बे 19 मार्ग, छिन्दवाड़ा जिले में 523.94 किमी लम्बे 32 मार्ग, छतरपुर जिले में 587.09 किमी लम्बे 24 मार्ग तथा सिंगरौली जिले में 531.08 किमी लम्बे 17 मार्ग जिला मार्ग के रुप में घोषित किये गये हैं।



भोपाल का कोलार मार्ग बना जिला मार्ग :

भोपाल जिले में 219.28 किमी लम्बे 27 ग्रामीण मार्गों को जिला मार्ग घोषित किया गया है। इनमें कोलार रोड 32 किमी, भदभदा बिलकिसगंज मार्ग 13 किमी, सूरज नगर बिसनखेड़ी मार्ग 3.80 किमी, रोशनपुरा एमएसीटी मार्ग 2.38 किमी, मोती मस्जिद से पुरानी विधानसभा मार्ग 2.80 किमी, लिलि टालि चौराहे से भदभदा सेतु तक मार्ग 7.60 किमी, भोपाल टाकिज चौराहे से पुल बोगदा मार्ग 3.38 किमी, जेके रोड 1.60 किमी, मेनरोड नंबर वन 3.18 किमी, लिंक रोड नंबर तीन 0.74 किमी, लिंक रोड नंबर टु 1.02 किमी, मेन रोड नंबर टु 5.10 किमी, लिंक रोड नंबर वन 0.80 किमी भी शामिल हैं।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिन ग्रामीण मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक होता है, उनका गुणवत्तायुक्त रखरखाव करने के लिये उन्हें जिला मार्ग के रुप में घोषित किया जाता है। इसीलिये ये ग्रामीण मार्ग अब जिला मार्ग के रुप में अधिसूचित किये गये हैं।



? डॉ नवीन जोशी

Tags :