🔴 TRENDING NOW!
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: सीएम डॉ. मोहन का फोकस शहरों के भविष्य पर, जानें कैसे बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, ₹5.01 लाख से करना होगा भुगतान, जानें पूरी कीमत बिजनेस मीटिंग से ग्लोबल समिट तक, MICE पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश भारत स्वस्तिक यात्रा का झाँसी पड़ाव: मोरारी बापू ने कहा, स्वस्तिक का केंद्र बिंदु परब्रह्म परमात्मा हैं, जिनका नाम राम है पासवर्ड था ‘123456’, खतरे में पड़ गई 88 लाख लोगों की पहचान! डीपी वर्ल्ड भारत में दिव्यांग लोगों के लिए गोल्फ के नए अवसर उपलब्ध कराएगा भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित भोपाल में इलेक्रामा रोड शो, भारत के ऊर्जा भविष्य को मजबूत बनाने में क्षेत्रीय उद्योगों की भूमिका पर जोर AI के बढ़ते खतरे पर एंथ्रोपिक की चेतावनी: स्मार्ट TV, ओवन और दूसरे घरेलू उपकरण बन सकते हैं निशाना
🗺️ खेल ● BREAKING

Rio Olympic: पीवी सिंधू ने किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी को हराकर बनाई सेमीफाइनल में जगह

👤
Admin
👁 17927 व्यूज
📍 1
Rio Olympic: पीवी सिंधू ने किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी को हराकर बनाई सेमीफाइनल में जगह
भारत की नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधू ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधू ने चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांग यिहान को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 21-19 से दी शिकस्त.सेमीफाइनल में पहुंची सिंधू. सिंधू ने दुनिया की नंबर दो चीनी खिलाड़ी के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया. एक समय सिंधू ने 20-18 से आगे चल रही थीं और ऐसा लग रहा कि उन्हें आसानी से जीत मिल जाएगी, लेकिन चीन की वांग यिहान ने शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर को 20-20 की बराबरी पर ला खड़ा किया. लेकिन नाजुक मौके पर सिंधू ने हिम्मत नहीं हारी और शानदार स्ट्रोक्स खेलकर पहला गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया. बैडमिंटन में पदक की उम्मीद जागी

दूसरे गेम में भी सिंधू दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी पर हावी रहीं, हालांकि दूसरे गेम में वांग यिहान ने मुकाबले में वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन सिंधू के आक्रामक स्ट्रोक्स के आगे उनकी एक न चली और वो दूसरा गेम भी 21-19 से हार गई. सिंधू की इस जीत के साथ ही भारत की ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद फिर से जागी है, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबला आसान नहीं होने वाला हैं. उन्हें एक बार फिर से दुनिया की टॉप महिला खिलाड़ी से टकराना होगा.



Tags :