🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026 कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर?

एलएनसीटी में सेमिनार, 'टोबेको ब्रेक्स हार्ट' पर हुआ विमर्श

👤
Admin
👁 2420 व्यूज
📍 Bhopal
एलएनसीटी में सेमिनार, 'टोबेको ब्रेक्स हार्ट' पर हुआ विमर्श
विद्यार्थियों और शिक्षकों समेत पूरे स्टाफ को मिला 'चूज़ हेल्थ नॉट टोबेको' का संदेश

31 मई, 2018। 'चूज़ हेल्थ नॉट टोबेके' के संदेश के साथ आज दुनियाभर में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन के सौजन्य से 'वर्ल्ड नो टोबेके डे' मनाया जा रहा है। तंबाकू के सेवन के खिलाफ और उससे होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ भोपाल के एलएनसीटी समूह ने आज एक विशेष सेमिनार का आयोजन कराया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद जेके हॉस्पिटल के पल्मोनरी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. रतन वैश ने एलएनसीटी के विद्यार्थियों और शिक्षकों समेत पूरे स्टाफ को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें संदेश दिया कि अपने शरीर को तंबाकू के जहर से प्रदूषित न करें। डॉ. रतन ने जानकारी दी कि शोध के मुताबिक, भारत में हर 6 सेकंड में तंबाकू का सेवन करने वाले एक शख्स की मौत होती है और इसके बावजूद जागरूकता के अभाव में और नशे की लत का शिकार होने की वजह से भारत दुनिया में तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बना हुआ है।



अपने संबोधन में डॉ. रतन में इस साल की डब्ल्यूएचओ की थीम 'टोबेके ब्रेक्स हर्ट्स' पर चर्चा करते हुए श्रोताओं को जानकारी दी कि तंबाकू सेवन से हृदय कमजोर होता है और तंबाकू की लत रखने वाले लोगों में हृदय संबंधी रोगों की आशंका अधिक होती है। उन्होंने बताया कि हर साल पूरी दुनिया में करीब 20 लाख लोग कार्डिवोवैस्कुलर बीमारियों से मारे जाते हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह तंबाकू है। डॉ. रतन ने जोर देते हुए कहा कि ज्यादातर लोगों को यह जानकारी ही नहीं होती कि तंबाकू हृदय संबंधी रोगों की सबसे बड़ी वजहों में से एक है और इस संबंध में समाज के सभी तबकों को सचेत करना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर हालात ऐसे ही रहे तो 2030 तक हर साल तंबाकू से मरने वालों की संख्या 20 लाख से बढ़कर 80 लाख तक पहुंच जाएगी।
Tags :