🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

"ई" गाड़ी में सरकार बैलगाड़ी में विपक्ष...दोनो का मकसद जनता की वोटगाड़ी

👤
Admin
👁 3232 व्यूज
📍 Bhopal
"ई" गाड़ी में सरकार बैलगाड़ी में विपक्ष...दोनो का मकसद जनता की वोटगाड़ी
मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर देश में सबसे ज्यादा वेट लगता है, इसी मुद्दे पर मंगलवार को सरकार ओर विपक्ष के बीच ई गाड़ी ओर बैल गाड़ी की जंग शुरू हुई। सुबह जंहा सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ई गाड़ी में मंत्रालय पहुचे वहीं शाम को कांग्रेस के दिग्गजों ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बैल गाड़ी से रैली निकाली। लेकिन इन दोनो दलों के बीच पिस रही है वो जनता जो न तो ई गाड़ी में चलती है ना ही बैलगाड़ी, वो चलती है पेट्रोल या डीज़ल गाड़ी में जिसके दाम आसमान छू रहे हैं।



ई गाड़ी का टाटा कंपनी की गाड़ी है उसके अंदर से सीएम के ड्राइवर बताता हुआ कितनी चार्ज करने पर कितनी चलेगी।

देश में पेटोल डीजल पर सबसे ज्यादा वेट मध्य प्रदेश में लगता है ऐसे में जनता की पेट्रोल डीजल के रेट कम करने की मांग की चिंता भले ही सरकार को हो न हो लेकिन पर्यावरण की चिंता जरूर सरकार को हैं।



सीएम शिवराज के अनुसार "ये प्रयोग है डीजल चलित गाड़ी न हो कार्बन न बढ़े पर्यावरण दिवस के दिन इसको चलाया गया है ये बैटरी से चलेगी 140 किलोमीटर चलेगी,सोलर या बिजली से चलेगी। पर्यावरण के लिए हमारा कदम है।"



वंही 14 सालों से सत्ता की खोई हुई जमीन तलाश रही कांग्रेस, पेट्रोल डीजल के दामो में ही वोट बैंक तलाश रही है। दरअसल जनता के साथ साथ किसान भी बढ़ते पेट्रोल डीजल के बढ़ते रेट से परेशान हैं। ऐसे में कांग्रेस ने सीएम की ई गाड़ी के बाद बैलगाड़ी यात्रा निकाल कर माहौल बनाने की कोशिश की।वही सीएम की ई गाड़ी के मुद्दे पर कांग्रेस का कहना था कि हमारी यात्रा किसानों की यात्रा है और शिवराज की सूट बूट की।



कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कहते हैं .."सीएम की यात्रा कलाकारी की यात्रा है हमारी सच्चाई की है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया (चेयरमेन इलेक्शन केम्पेन कमेटी)"हमारी यात्रा किसानों की यात्रा है इनकी उत्त्तर सूटबूट की यात्रा है"



- एक वक्त था जब विपक्ष में रहते हुए भाजपा के पित्र पुरुष अटल बिहारी बाजपेयी ने बैल गाड़ी यात्रा निकली थी तब देश पर कांग्रेस का राज था वक्त बदल निजाम बदला अब बैलगाड़ी पर कांग्रेस है और सत्ता में भाजपा।लेकिन तब भी जनता पिसने को मजबूर थी अब भी जनता पिस रही है।



e कार- 12 लाख की कार।

बैटरी चार्जर लगे होंगे सीएम हाउस में मंत्रालय में।

सीएम के लिए 7 कारे खरीदना है दो आई हैं।

1 km पर खर्चा .89 रुपये।

पेट्रोल पर 1km ख़र्चा- 5

डीजल पर -4.2 रुपये





? डॉ. नवीन जोशी











Tags :