🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

गढ़वाली,कश्मीरी व्यंजनों की खुशबू से महकने को तैयार मैरियट

👤
Admin
👁 3754 व्यूज
📍 Bhopal
गढ़वाली,कश्मीरी व्यंजनों की खुशबू से महकने को तैयार मैरियट
मोमो कैफ में 10 दिनों तक चलेगा, 'हिमालयन गॉरमेट ट्रेल' फूड फेस्ट।



9 जून, 2018। कोर्टयार्ड मैरियट एकबार फिर उम्दा और दुर्लभ कुज़ीन्स की बेहतरीन रेंज के साथ शहरवासियों के सामने हाज़िर है। इस दफा भोपालवासियों को हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रचलित व्यंजनों के जायके से रूबरू होने का मौका मिलेगा। 8-17 जून तक चलने वाले इस फ़ूड फेस्ट को नाम दिया गया है, 'हिमालयन गॉरमेट ट्रेल'। इस दौरान मेहमान रोजाना शाम 7.30 बजे से रात 11 बजे तक मैरियट के मल्टी कुजीन रेस्तरां मोमो कैफे में गढ़वाली और कश्मीरी व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे।



मैरियट के एग्जिक्यूटिव शेफ रवींद्र सिंह पनवार ने इस फूड फेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया, "हिमालय क्षेत्र काफी विस्तृत है और इसमें विभिन्न प्रकार के समुदाय रहते हैं। पसंद और मौसम के हिसाब से इन समुदायों का अपना अलग ही भोजन है। इस क्षेत्र में आपको चीनी, तिब्बती, नेपाली और भारतीय सभी प्रकार के कुजीन्स मिल जाएंगे, लेकिन इस फेस्ट के लिए मैरियट ने खासतौर पर गढ़वाली और कश्मीरी कुजीन्स को चुना है।" उन्होंने आगे बताया कि जहां गढ़वाली व्यंजनों में आपको शाकाहारी व्यंजनों के साथ घरेलू खुशबू अधिक मिलेगी और वहीं कश्मीरी व्यंजनों में मीट प्रमुख होगा और इसलिए इस फूड फेस्ट में शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों ही तरह के मेहमानों को बेशुमार विकल्प मिलेंगे।



मेन्यू के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन दोनों ही कुजीन्स के सबसे खास व्यंजनों में कुकुर कान्ती, गोश्त पसंदा, तबक माज, गाउठ के स्वानले, लागडी शामिल होंगे। वहीं वेज और नॉन-वेज कबाब की शानदार रेंज भी मेहमानों के डिनर को खास बनाएगी, जिसमें बुरन्स के कबाब, जिमिकंद की शामी, कुटी मिर्ची का पनीर टिक्का, नाडरू की सीख, कश्मीरी मटन सीख, जाफरानी कोकुर कबाब, पहाड़ी मछली फ्राई, भुनी सीख मसाला, सिलबट्टे का कबाब शामिल रहेंगे।



स्नैक्स के बाद अब बारी आती है, मेन कोर्स मील की। जहां वेज खाने वालों के लिए लेडिर चमन, सिसुआंग पनीर, जाकिया सब्ज़ियों का साग, वजा हाक, नादिर याखिन, कश्मीरी राजमा, आलू थिचवनी आदि के विकल्प होंगे, वहीं नॉन-वेज खाने वालों के सामने बादाम चिकर कोरमा, मटन रोगन जोश, गोश्ताबा, भाडू भुना मीट, हरियाली मुर्ग की पेशकश होगी। हिमालय से खास आपके लिए चलकर आई इस दावत में आर्शा, खस खस की फिरनी, जंगोरे की खीर जैसी स्वीट डिशेज मेहमानों के डिनर को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
Tags :