🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

हाफिज सईद ने अलापा बेसुरा राग, कहा- पाक सेना प्रमुख कश्मीर में भेजें सैनिक

👤
Admin
👁 17850 व्यूज
📍 1
हाफिज सईद ने अलापा बेसुरा राग, कहा- पाक सेना प्रमुख कश्मीर में भेजें सैनिक
फिर बेसुरा राग अलापते हुए मुम्बई हमले के षडयंत्रकर्ता और जमात-उद-दवा के प्रमुख हाफिज सईद ने सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ से पाकिस्तान के संस्थापक एम ए जिन्ना के लंबित आदेश का पालन करने के लिए कश्मीर में सैनिक भेजने का आह्वान किया है। रविवार (14 अगस्त) को यहां डिफेंस काउंसिल ऑफ पाकिस्तान के बैनर तले एक रैली को संबोधित करते हुए सईद ने दावा किया, कश्मीरियों ने विभाजन से पहले घोषणा की थी कि वे पाकिस्तान के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन विभाजन के बाद भारत ने जबरन जम्मू कश्मीर में सेना भेज दी।

उसने कहा, इस पर कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना ने कमांडर इन चीफ को सैनिक भेजकर जवाब देने का आदेश दिया लेकिन उन्होंने (आदेश मानने से) इनकार कर दिया। अब मैं जनरल राहिल शरीफ से (जम्मू और) कश्मीर में सैनिक भेजने का आह्वान करता हूं क्योंकि कायदे आजम का आदेश तो लंबित है। सईद ने कहा कि वह भारत के साथ लड़ाई करने को नहीं कह रहा है लेकिन उन्हें (प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और राहिल) को कश्मीर मुद्दे पर अवश्य ही रणनीति बनानी चाहिए।

उसने अपना राग अलापते हुए कहा, पाकिस्तान युद्धक्षेत्र बन गया है और निर्दोष कश्मीरी मारे जा रहे हैं जबकि मोदी बलूचिस्तान को अलग करने की बात कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री चुप क्यों है और वह उसी शैली में मोदी को जवाब देने में अनिच्छुक क्यों हैं? सईद लश्कर ए तैयबा का संस्थापक है और उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित है।

उसने कहा कि शरीफ को चकोठी तक राहत सामग्री भेजनी चाहिए ताकि कश्मीरियों को यकीन होगा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री उनके साथ हैं। सईद के बेटे तल्हा सईद की अगुवाई में जमात उद दवा का एक कारवां पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोठी में नियंत्रण रेखा पर धरना पर बैठा था और उसने मांग की कि भारत कश्मीरियों के लिए उनके द्वारा लायी गयी राहत सामग्री स्वीकार करे।

Tags :