🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कमलनाथ के क्षेत्र में स्पेशल एकोनोमिक जोन की भूमि छिनी

👤
DD
👁 3651 व्यूज
📍 भोपाल
कमलनाथ के क्षेत्र में स्पेशल एकोनोमिक जोन की भूमि छिनी
18 जून 2081। प्रदेश के छिन्दवाड़ा में वर्ष 1980 से निरन्तर नौंवी बार लोकसभा सदस्य एवं वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोरदार झटका दिया है। राज्य शासन ने छिन्दवाड़ा के सौंसर में बन रहे स्पेशल एकोनामिक जोन के लिये अधिगृहित की जाने वाली 111.984 हैक्टेयर भूमि का प्रस्ताव वापस ले लिया है।



ज्ञातव्य है कि 14 अगस्त 2015 को राज्य शासन ने भू-अर्जन एक्ट 2013 के तहत छिन्दवाड़ा जिले की सौंसर तहसील के ग्राम गोंडीबाडोना में मल्टी प्रोडक्ट स्पेशल एकोनोमिक जोन के लिये 111.984 हैक्टेयर भूमि किसानों से अधिगृहित करने की अधिसूचना जारी की थी। लेकिन अब तीन साल बाद राज्य सरकार ने यह भूमि अधिगृहित किये जाने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में जारी ताजा आदेश में कहा गया है कि उक्त स्पेशल एकोनोमिक जोन की स्थापना के लिये उक्त भूमि के अर्जन की कार्यवाही करने की आवश्यक्ता नहीं है। आदेश में यह भी कहा गया है कि राज्य शासन को यह समाधान हो गया है कि उक्त अधिगृहित की जाने वाली भूमि के स्वामियों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है और न ही कब्जा लिया गया है। इसके अलावा आपसी समझौते से भूमि लेने का अनुबंध समाप्त कर निर्धारित प्रतिकर की राशि का हितबध्द व्यक्तियों को भुगतान किया जायेगा।



दरअसल सौंसर तहसील में मेसर्स छिन्दवाड़ा प्लस डेव्हलपर्स लिमिटेड कंपनी द्वारा मल्टी प्रोडक्ट स्पेशल एकोनोमिक जोन विकसित किया जा रहा है। इस जोन में ग्राम गोंडीबाडोना में 111.984 हैक्टेयर निजी भूमि अधिगृहित करने की राजस्व विभाग ने अनुमति प्रदान कर दी थी। परन्तु अब यह जमीन अधिगृहित नहीं की जायेगी।



जिला उद्योग महाप्रबंधक छिन्दवाड़ा रामदयाल प्रजापति ने बताया कि सौंसर में स्पेशल एकोनोमिक जोन बनाने के लिये पहले हमें भूमि मिलना चाहिये थी परन्तु ऐसा न किया जाकर सीधे निजी कंपनी के लिये भूमि अधिगृहित करने की कार्यवाही की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में जो स्पेशल एकोनोमिक जोन बन रहे हैं या बने हैं, वे उद्योग विभाग के माध्यम से ही बने हैं।



छिन्दवाड़ा प्लस डेव्हलपर्स लिमिटेड कंपनी के वाणिज्यिक प्रबंधक अजय जैन ने बताया कि सौंसर के ग्राम गोंडीबाडोना में 111.984 हैक्टेयर भूमि अधिगृहित करने का प्रस्ताव निरस्त हुआ है। इसका कारण डेम बन बनना है जिसकी जद में यह भूमि आ रही थी। लेकिन हम सौंसर के अन्य क्षेत्र में स्पेशल एकोनोमिक जोन बनाने की कार्यवाही कर रहे हैं। इसमें अब तक काफी निवेश किया जा चुका है।





? डॉ नवीन जोशी
Tags :