🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

गांव के नाम से हटा छक्का, किया सरकार

👤
Admin
👁 1889 व्यूज
📍 Bhopal
गांव के नाम से हटा छक्का, किया सरकार
23 जून 2018। प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक गांव के नाम के अंत में लगे 'छक्का' शब्द हो हटा दिया है तथा उसके स्थान पर 'सरकार' शब्द कर दिया है। इसके लिये राजस्व विभाग ने बकायदा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस गांव का नाम बदलकर उक्तानुसार नामकरण करने की भारत सरकार ने भी स्वीकृति प्रदान की है। अंग्रेजी शासनकाल से यह असम्मानजनक नाम चला आ रहा था।



राज्य के सागर संभाग के अंतर्गत पन्ना जिले की शाहनगर तहसील में दो गांवों के नाम सम्मानजनक नहीं थे। इनमें एक गांव का नाम महगवां छक्का था तथा दूसरे गांव का नाम महगवां तिलिया। इन दोनों गांवों के नाम सम्मानजनक करने के लिये दो साल पहले राज्य सरकार ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। इसमें गावं 'महगवां छक्का' का नाम बदलकर 'महगवां सरकार' तथा गांव 'महगवां तिलिया' का नाम परिवर्तित कर 'महगवां घाट' प्रस्तावित किया गया। दरअसल किसी स्थान का पहले से चला आ रहा नाम बदलने के लिये भारत सरकार से अनुमति लेना होती है क्योंकि सरकारी रिकार्ड में इनका नाम दर्ज रहता है तथा पत्र-व्यवहार आदि भी सरकारी रिकार्ड में दर्ज नाम के अनुसार होता है।



राज्य सरकार के उक्त प्रस्ताव पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 7 सितम्बर, 2017 को अपनी अनापत्ति प्रदान की, जिस पर अब राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने इन दोनों गांवों के नाम बदल दिये हैं। ये दोनों गांव कांग्रेस विधायक मुकेश नायक की पवई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।



पटवारी गुन्नौर जिला पन्ना अनिल कुमार पाठक (पूर्व में वे ग्राम महगवां छक्का के पटवारी थे) ने बताया कि गावं महगवां छक्का स्वयं एक ग्राम पंचायत है तथा ग्राम पंचायत पिछले पांच साल से इसका नाम बदलने की सरकार से मांग कर रही थी। अब यह नाम बदल गया है।

शाहनगर जिला पन्ना सेवानिवृत्त तहसीलदार फैज मोहम्मद अंसारी ने बताया कि अंग्रेजों के शासनकाल के समय वर्ष 1924 के बंदोबस्त के अनुसार महगवां छक्का नाम चला आ रहा था। मैं पांच साल पहले शाहनगर तहसील का तहसीलदार था तब वहां की ग्राम पंचायत ने यह नाम बदलने का प्रस्ताव किया था।

Tags :