🔴 TRENDING NOW!
Porsche के साथ TCS की 1.5 अरब डॉलर की डील, AI से बदलेगा ऑटो सेक्टर का कारोबार सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026 कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी

प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल के न्यू मार्केट की मल्टीलेवल पार्किंग का ई-लोकार्पण किया

👤
DD
👁 2310 व्यूज
📍 Bhopal
प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल के न्यू मार्केट की मल्टीलेवल पार्किंग का ई-लोकार्पण किया
23 जून 2018, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंदौर में कार्यक्रम से टी.टी. नगर मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग का ई-लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पार्किंग के साथ अमृत योजना अंतर्गत भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित बाल उद्यान और 'सूत्र सेवा' के तहत इंटरसिटी बस सर्विस का भी ई-लोकार्पण किया। टी.टी. नगर मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग स्थल पर राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता स्थानीय जन-प्रतिनिधि और नागरिकगण मौजूद थे।



राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि न्यू मार्केट क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का नागरिक लम्बे समय से सामना कर रहे थे। मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग में 1000 चार पहिया और 1000 दो पहिया वाहन की पार्किंग क्षमता है। इससे अब पार्किंग की समस्या नहीं रहेगी। मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग टी.टी. नगर का निर्माण 37 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता की सहभागिता से विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। स्वच्छता में प्रदेश का इंदौर पहले और भोपाल नगर देश में दूसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि जनता के सहयोग से मिली है। उन्होंने न्यू मार्केट व्यापारी संघ द्वारा मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग स्थल से न्यू मार्केट क्षेत्र में संचालित किये जाने वाले ई-रिक्शा का लोकार्पण भी किया।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सतीश गंगराडे ने किया सीधा संवाद



मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग स्थल टी.टी. नगर से इंदौर कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से न्यू मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री सतीश गंगराडे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधा संवाद किया। श्री गंगराडे ने भोपाल को मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये आभार व्यक्त किया।
Tags :