🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

सिविल सर्विस एक्जाम की तैयारी फिक्शन और नान फिक्शन बुक्स पढ़ते हुए करें: निधि अग्रवाल

👤
DD
👁 2568 व्यूज
📍 Bhopal
सिविल सर्विस एक्जाम की तैयारी फिक्शन और नान फिक्शन बुक्स पढ़ते हुए करें: निधि अग्रवाल
ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम से करें तौबा



24 जून 2018। यदि आप किसी काम्पीटिटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं और आपकी डेली रीडिंग ट्वीट्स फेसबुक और इंस्टाग्राम अपडेट के आसपास घूम रही हो तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।



चाहे प्रतियोगी परीक्षाएं पास करनी हो या फिर जीवन के अन्य क्षेत्रों में सफलता अच्छी पुस्तकों को नियमित पढ़ने की हैबिट आपको हर जगह सफलता दिलाती है। किताबें पढ़ने के एक नहीं अनेक फायदे है। रीडिंग एक जिम है जहां दिमाग की कसरत होती है और वह और ज्यादा शक्तिशाली व क्रिएटिव बनता है। रीडिंग की आदत नाॅलिज बढ़ाती है और तनाव घटाती है।



उक्त बात आज मौलाना आजाद लायब्रेरी में सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी कर रहे 100 विद्यार्थियों के बैच को संबोध््िात करते हुए जानी मानी रीडिंग एक्सपर्ट निधि अग्रवाल ने कही। स्वामी विवेकानंद लायब्रेरी तथा सेन्ट्रल लायब्रेरी के इस संयुक्त आयोजन के लिए सुश्री निधि को रीडिंग स्किल्स कैसे डेवलप करें इस विषय पर विद्यार्थियों को टिप्स व ट्रिक्स देने हेतु आमंत्रित किया गया था।



सुश्री निधि ने लगभग दो घण्टे के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फिक्शन व नान फिक्शन पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दी और कहा कि ऐसी पुस्तकें दिमाग को उन हिस्सों को सक्रिय करती हैं जिनसे हमारी मेमोरी, क्रिएटिविटी और एनालिटिकल थिंकिंग जुड़ी होती हैं।

उन्होंने कहा कि नियमित रीडिंग से हम नये शब्द सीखते हैं और अपने आपको अच्छी तरह एक्सप्रेस कर पाते हैं। जो लोग नियमित पुस्तकें पढ़ते हैं उनका दिमाग तनावमुक्त रहता है जिससे उनकी मेमोरी में इजाफा होता है। काम्पीटिटिव एक्जाम को क्रेक करने के लिए सबसे जरूरी चीज एनालिटिकल थिंकिंग भी बुक्स पढ़ने से ज्यादा तेजी से विकसित होती है।



किताबे पढ़ने से व्यक्ति में एकाग्रता और ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता भी विकसित होती है। यह क्षमता किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सबसे जरूरी मानी जाती है। रीडिंग का एक फायदा और है- इससे व्यक्ति के राइटिंग स्किल बेहतर हो जाते हैं।



Tags :