हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया जायेगा
1 जुलाई 2018। प्रदेश की शिवराज सरकार ने अपनी घोषणा के अनुरुप राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार स्थापित कर दिया है। यह हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया जायेगा। इसके लिये राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग ने नियम जारी कर दिये हैं।
नियमों की प्रस्तावना में कहा गया है कि हमारे संविधान में महिलाओं और पुरुषों को समान रुप से शिक्षा और आजीविका प्राप्त करने, स्वतंत्र रुप से कहीं भी आने-जाने, अपने विचारों की अभिव्यक्ति करने, आत्मरक्षा करने, आत्मसम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया गया है। कई बार आपराधिक और असामाजिक तत्वों की हरकतों से महिलाओं की गरिमा और अस्मिता को आघात पहुंचता है। अनेक महिलायें इन तत्वों के कारण शीरीरिक और मानसिक प्रताडऩा का शिकार हो जाती हैं, उन्हें अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ता है। आसपास के समाज के लोग जो उनके सम्मान के बचाव में तुरन्त सहायता के लिये आगे आते हैं, उन्हें प्रोत्साहन, राहत व सहयोग नहीं मिलता, उनके ऐसे कार्य अधिकतर अनदेखे, अनजाने व अनचीन्हें रह जाते हैं। इसलिये मप्र सरकार ने निर्णय लिया है कि महिलाओं के सम्मान में आपराधिक और असमाजिक तत्वों के विरुध्द साहस का प्रदर्शन कर अपने आप का या अन्य किसी का बचाव करने वाली महिला या इन तत्वों से महिलाओं का बचाव करने वाले पुरुषों को भी सम्मानित किया जाये ताकि अन्य महिलाओं को भी अपनी अस्मिता और आत्मरक्षा के लिये कदम उठाने की प्रेरणा मिल सके और ऐसे असमाजिक तत्वों के हौंसले परास्त हो सके। इसे अमलीजामा पहनाने के लिये प्रदेश सरकार ने राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार योजना शुरु करने का निश्चय किया है।
नियमों के मुताबिक, 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक के साहसिक कार्यों के लिये प्रविष्टियां ली जायेंगी तथा 28 फरवरी को इस पुरस्कार को किसी एक व्यक्ति को देने की घोषणा कर दी जायेगी। इसके तहत एक लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र दिये जायेगा। यह पुरस्कार सिर्फ मप्र के मूल निवासियों को ही मिल सकेगा। इसके लिये चयन समिति होगी जिसमें दो समाज सेवी महिलायें एवं तीन शासकीय सदस्य होंगे।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि विभाग में शान बाग सहित अन्य पुरस्कार पहले से ही हैं और अब यह नया पुरस्कार राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार भी स्थापित कर दिया गया है। यह उल्लेखनीय कार्यों पर महिला एवं पुरुषों दोनों को मिल सकेगा।
? डॉ नवीन जोशी
राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार स्थापित हुआ
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 2706
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















