🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

हीरे मिलने पर सात दिन में होगा 50 प्रतिशत राशि का भुगतान

👤
PDD
👁 3064 व्यूज
📍 Bhopal
हीरे मिलने पर सात दिन में होगा 50 प्रतिशत राशि का भुगतान
3 जुलाई 2018। प्रदेश में बहुमूल्य खनिज हीरा मिलने पर राज्य सरकार अब सात दिन के अंदर 30 प्रतिशत राशि का भुगतान करेगी। यही नहीं हीरे मिलने पर एक माह के अंदर इनकी नीलामी भी की जायेगी। इसके लिये 18 साल पहले बने हीरा परिचालन निधि निधि नियम 2000 में संशोधन कर दिया गया है। ये नियम राज्य के खनिज विभाग ने बनाये हुये हैं।



www.prativad.com,डायमंड, बहुमूल्य खनिज हीरा



ज्ञातव्य है कि प्रदेश में हीरे का उत्खनन सिर्फ पन्ना जिले में होता है। दिलचस्प बात तो यह है कि देश में सौ प्रतिशत हीरा खनन सिर्फ मप्र के पन्ना जिले में ही होता है। पन्ना जिले में जहां भारत सरकार की नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन आधुनिक पध्दति से मशीनों के द्वारा हीरे का उत्खनन करती है वहीं वहां गरीबों को उथली जमीनों पर हीरा खनन के पट्टे भी दिये जाते हैं। इन उथली खदानों से हीरा खनन होने पर उसके भुगतान के लिये 18 साल पहले नियम बनाये गये थे। इन नियमों में प्रावधान था कि जैसे ही विधिवत स्वीकृत उथली खदान से हीरा मिलेगा उसे पट्टाधारी जिले के हीरा अधिकारी कार्यालय में जमा करायेगा और बदले में उसे हीरा पारखी व हीरा अधिकारी द्वारा आंकी गई अनुमानित न्यूनतम कीमत का दस प्रतिशत भुगतान किया जायेगा। परन्तु अब 18 साल बाद इन नियमों में संशोधन कर नया प्रावधान किया गया है कि उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों का, हीरा पारखी और हीरा अधिकारी द्वारा आंकी गई अनुमानित न्यूनतम कीमत का 50 प्रतिशत तक का भाग या रुपये एक लाख रुपये जो भी कम हो, हीरा जमा होने की दिनांक से 7 दिन के भीतर खदान के लायसेंसधारी को भुगतान किया जायेगा।



इसके अलावा पहले नियम था कि उथली हीरा खदानों से मिलने वाले हीरों की नीलामी 3 से छह माह के भीतर की जायेगी। परन्तु अब संशोधन कर नया प्रावधान किया गया है कि उथली खदान के लायसेंसधारी द्वारा जमा किये गये हीरों की, जमा किये जाने के एक माह के भीतर, यथासंभव नीलामी की कार्यवाही की जायेगी।



उक्त दोनों नये प्रावधान इसलिये किये गये हैं ताकि उथली खदानों के स्वामियों जोकि अधिकतर गरीब लोग होते हैं, को हीरा मिलने पर जल्द भुगतान किया जा सके। इन उथली खदानों से मिलने वाले हीरों की नीलामी पर खनिज विभाग 11 प्रतिशत राशि काट लेता है तथा शेष राशि खदान स्वामी को भुगतान करता है।



इण्डियन ब्यूरो आफ माईन्स के अनुसार, देश में हीरे का रिजर्व 10 लाख 45 हजार 310 केरेट है जो सिर्फ मप्र के पन्ना जिले में ही है। राज्य के खनिज विभाग के ताजा वार्षिक प्रतिवेदन के अनुसार, वर्ष 2016-17 में पन्ना में 36 हजार 516 केरेट हीरे का उत्पादन हुआ जिससे 4 करोड़ 65 लाख रुपये की खनिज विभाग को आय हुई।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि उथली हीरा खदानों के पट्टेदारों को जल्द हीरे का भुगतान हो सके इसके लिये नियमों में संशोधन किया गया है। इससे वहां के गरीबों को लाभ मिलेगा।





? डॉ. नवीन जोशी

Tags :