🔴 TRENDING NOW!
एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ

स्वर्णकार समाज का अगस्त माह में करेगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

👤
Admin
👁 2442 व्यूज
📍 Bhopal
स्वर्णकार समाज का अगस्त माह में करेगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
4 जुलाई 2018। मध्य प्रदेश की विभिन्न स्वर्णकार समाज की समितियों ने साथ होकर सर्व स्वर्णकार महापंचायत का गठन किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य 5 अगस्त को भोपाल में महा सम्मेलन आयोजित करना है ।महासम्मेलन एक आंदोलन की शक्ल में होगा, जिसमें स्वर्णकार समाज अपनी विभिन्न मांगें रखेगा। इस संदर्भ में महापंचायत के संभाग संयोजक मनीष सोनी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिस के मुख्य अतिथि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी विशेष रुप से उपस्थित थे एवं विशिष्ट अतिथि देवदत्त सोनी मेहर थे कार्यक्रम संयोजक राजेश वर्मा सोनी जी ने 5 अगस्त की महापंचायत बाबत समितियों की घोषणा कर जिम्मेदारियां वितरित की और कहा कि कार्यक्रम भोपाल में हो रहा है, तो हमारी जिम्मेदारी ज्यादा हो जाती है। महापंचायत में मुख्य रूप से विभिन्न राजनीतिक संगठनों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। साथ ही भारतीय दंड विधान की धारा 411 में संशोधन किए जाने की मांग रखी जाएगी। स्वर्णकार कारीगरों को हस्तशिल्प का दर्जा दिया जाए एवं स्वर्ण कला बोर्ड की स्थापना की जाए यह मांग भी मुख्य रुप से रखी जाएगी उद्देश्यों की सार्थकता को बनाए रखने के लिए मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज के 10 संगठन एक साथ एक बैनर के नीचे काम करने के लिए संगठित हुए हैं



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनीष सोनी जी ने बताया कि 5 अगस्त को टीटी नगर दशहरा मैदान में संपूर्ण मध्य प्रदेश से अनुमानित एक लाख स्वर्णकार बंधुओं का उपस्थिति होने की संभावना है। हमारा आंदोलन पूर्णता शांतिपूर्ण रहेगा। हम किसी भी तरह की क्षति करने और हानि करने में विश्वास नहीं रखते हैं। इस कार्यक्रम को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से भरपूर सहयोग और प्रोत्साहन मिल रहा है। इस तरह की जानकारी संभाग अध्यक्ष मनीष सोनी जी ने दी।



कार्यक्रम में मुख्य रुप से युवा अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष आर के सोनी (पूर्व डी एस पी), एल एल सोनी, ओ पी सोनी, अशोक सोनी, आर के सोनी, संतोष सोनी एवं स्वर्णकार समाज के विभिन्न सम्मान्नीय सदस्य उपस्थित हुये।
Tags :