🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

नगरीय निकायों को लगाने होंगे 25 लाख 53 हजार पौधे

👤
Admin
👁 2069 व्यूज
📍 Bhopal
नगरीय निकायों को लगाने होंगे 25 लाख 53 हजार पौधे
राज्य सरकार ने इसके लिये स्वीकृत किये 12 करोड़ 76 लाख 50 हजार रुपये



4 जुलाई 2018। देश के 16 नगर निगमों, 98 नगरपालिकाओं तथा 272 नगर परिषदों को बारिश के वर्तमान मौसम में अपने-अपने क्षेत्र में कुल 25 लाख 53 हजार पौधे लगाने होंगे। यह वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन के लिये होगा। इसके लिये राज्य सरकार ने उन्हें कुल 12 करोड़ 76 लाख 50 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। सभी नगरीय निकायों को लक्ष्य दे दिया गया है कि उन्हें अपने शहरी क्षेत्र में कितने पौधे लगाने हैं। आगामी 31 अगस्त तक सभी नगरीय निकायों को पौध रोपण की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर शासन को भेजना होगी।



नगरीय निकायों को यह पौधरोपण अपने शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों, उद्यानों, विकास योजना में आरक्षित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र एवं अन्य प्रमुख स्थानों में करना होगा। इसके अलावा, नगर की आवासीय कालोनियों के कालोनाईज्र/रहवासी संघों के सहयोग से भी सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम कराने के लिये भी कहा गया है। केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों, उपक्रमों तथा शैक्षणिक परिसरों में भी यह पौधरोपण नगरीय निकायों को कराना होगा।



नगरीय निकायों से कहा गया है कि वे नर्सरियों से क्रय किये जाने वाले पौधों के बारे में पूर्ण पारदर्शिता रखें तथा नर्सरियों से स्वस्थ एवं गुणवत्ता वाला पौधा क्रय किया जाये। रोपित किये जाने वाले पौधों की अच्छी बढ़त एवं उत्पादन के लिये आवश्यक है कि पौधों की सुरक्षा व रखरखाव किया जाये। पौधों के रखरखाव हेतु सिंचाई, निंदाई-गुड़ाई, कटाई-छटाई, पौध संरक्षण तथा उर्वरक एवं खद व कीटनाशक इत्यादि देना जैसे कार्यों को समुचित ढंग से करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ताकि पौधों की उत्तरजीविता बेहतर हो सके।



जबलपुर नगर निगम लगायेगा 2 लाख पौधे :

जबलपुर नगर निगम को अपने शहरी क्षेत्र में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है जिसके लिये उसे एक करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इसी प्रकार सतना और सिंगरौली नगर निगमों को पचास-पचास हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है जिसके लिये उन्हें 25-25 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं। छिन्दवाड़ा नगर निगम को 25 हजार पौधे लगाने का टारगट दिया गया है जिसके लिये उसे 12 लाख 50 हजार रुपये मंजूर हुये हैं। छतरपुर नगर पालिका को ढाई लाख रुपये स्वीकृत हुये हैं जिससे वह 5 हजार पौधे लगायेगी। टीकमगढ़ नगर पालिका 5 लाख रुपये से दस हजार पौधे लगायेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सीहोर जिले में स्थित बुधनी विधानसभा क्षेत्र की बुधनी नगर परिषद 8 हजार पौधे लगायेगी जिसके लिये उसे 4 लाख रुपये मंजूर हुये हैं। भोपाल नगर निगम 75 हजार पौधे लगायेगी जिसे 3 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत हुये हैं।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि वर्तमान वर्षाकाल में पौधरोपण हेतु सभी नगरीय निकायों को टारगेट दिये गये हैं। उन्हें मुख्यालय से कोई बजट नहीं दिया गया है बल्कि उन्हें अपने बजट से ही यह पौधरोपण कराना होगा। लेकिन वे अपने बजट से पौधरोपण हेतु कितनी राशि खर्च कर सकेंगे, इसके लिये सीमा निर्धारित की गई है।



? डॉ नवीन जोशी

Tags :