🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

रोटरी क्लब ईस्ट की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह संपन्न

👤
PDD
👁 3307 व्यूज
📍 Bhopal
रोटरी क्लब ईस्ट की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह संपन्न
अल्पना मिश्रा बनीं नई अध्यक्षा, उर्जा मंत्री पारसचन्द जैन के मुख्य आतिथ्य में शपथग्रहण संपन्न

4 जुलाई 2018। 2018-19 के लिए गठित रोटरी क्लब ईस्ट की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कल देर शाम आयोजित समारोह में शपथ ली। उर्जा मंत्री पारसचन्द जैन के मुख्य आतिथ्य में हुए इस समारोह में रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नरेन्द्र जैन ने शपथ दिलाई। इजरायल से आए रोटरी क्लब माउंट मेरी के पूर्व अध्यक्ष सायमन इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।



जिन पदाधिकारियों ने इस अवसर पर शपथ ली उसमें अल्पना मिश्रा, अध्यक्षा, अजय भटनागर, सचिव, श्रीकांत फाटक, उपाध्यक्ष, कुमुद तिवारी व ऋतुराज परमार-सह सचिव तथा सुनील खाब्या, कोषाध्यक्ष शामिल थे। इसके अतिरिक्त 10 निदेशकों को भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष विष्णु खन्ना ने नई अध्यक्षा अल्पना मिश्रा को अपना कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में अन्य रोटरी क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।



इस अवसर पर अल्पना मिश्रा ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में साक्षरता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर कार्य करेंगी। साथ ही उनका जोर युवाओं में बढ़ रही आपराधिक प्रवृत्तियों को रोकने की दिशा में प्रयास करना भी उनके कार्यक्रम में शामिल रहेगा।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारसचन्द जैन ने कहा कि रोटरी क्लब समाज के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। देश को पोलियोमुक्त बनाने में रोटरी क्लब का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि बतौर शिक्षा मंत्री रहते उन्होंने रोटरी क्लब के शिक्षा कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश में स्मार्ट क्लासेस के लिए स्वीकृति प्रदान की थी जो अब अमल में आने की स्थिति में है।



Tags :