🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

सीआईआई यंग इंडियन्स अपने कार्यों को विस्तार देने मे लेगी निजी और सरकारी मदद

👤
Admin
👁 3366 व्यूज
📍 Bhopal
सीआईआई यंग इंडियन्स अपने कार्यों को विस्तार देने मे लेगी निजी और सरकारी मदद
7 जुलाई, 2018। सीआईआई यंग इंडियन्स के वेस्टर्न रीजन के टीम लीडर्स की पहली बैठक आज होटल नूर उस सबह में संपन्न हुई। इस बैठक में भोपाल सहित अहमदाबाद, इन्दौर, मुम्बई, पुणे, गोवा और वडोदरा आदि शहरों से आए प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य यंग इंडियन्स द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों को विस्तार देने की रणनीति बनाना था। इस बैठक की मुख्य वक्ता तथा सीआईआई यंग इंडियन्स वेस्टर्न रीजन की अध्यक्षा प्रकृति जैन ने बताया कि यंग इंडियन्स वर्तमान में अपने सदस्यों से जुटाये जाने वाले फण्ड से अपने विभिन्न वर्टिकलों के जरिये चाइल्ड एब्यूज से लेकर आॅर्गन डोनेशन व यूथ स्किल डेवलपमेंट तक विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इन कार्यक्रमों का लाभ ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को मिल सके इसलिए अब यंग इंडियन्स विभिन्न सरकारी विभागों व निजी संस्थानों से हाथ मिलाएगा। साथ ही इन योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए यंग इंडियन्स अब डिजीटल प्लेटफार्म का भी जोरदार इस्तेमाल करेगा। इसके अलावा यंग इंडियन्स देशभर में नये चैप्टर खोलेगा।









इस अवसर पर सीआईआई यंग इंडियन्स के गिफ्ट एन आॅर्गन वर्टिकल के नेशनल हेड राकेश सुखरामानी ने आॅर्गन डोनेशन के महत्व पर बनाये गये एक वीडियो को भी रिलीज किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गिफ्ट एन आॅर्गन वर्टिकल की मदद से पूरे देश में बड़ी संख्या में आॅर्गन डोनेशन फार्म भरवाये जा रहे हैं तथा अब तक अनेकों जरूरतमंदों को इस वर्टिकल ने अंग मुहैया करवाने में मदद की है।

राधिका ढाल, नेशनल हेड, यंग इंडियन्स, ने यंग इंडियन्स की नई रणनीति में डिजीटल प्लेटफार्म के इस्तेमाल के बारे में चर्चा की।



कार्यक्रम में जिन अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे उनमें कार्तिक शाह, नेशनल प्रोजेक्ट हेड, श्रीमती पल्लवी राव, सदस्य, लीडरशिप एकेडमी, हितेश आहूजा, सदस्य, थाॅट लीडरशिप तथा प्रणव भावसार, सदस्य, यंग इंडियन्स आदि शामिल थे।








style="display:block"

data-ad-client="ca-pub-7168652040199768"

data-ad-slot="4981845081"

data-ad-format="auto">


Tags :