🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में रियासती व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला

👤
DD
👁 2566 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में रियासती व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला
14 जुलाई 2018। भोपाल के व्यंजनप्रेमियों को बारिश के मौसम में राजसी खाने का लुत्फ देने के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट एक नई पेशकश रायल कुजिन आॅफ इंडिया - रियासत लेकर आया है। इस पेशकश के तहत होटल के फाइन डायनिंग रेस्टोरेन्ट - बेलीफ - में मराठा, शेखावटी और लाल किला के शाही व्यंजनों का उत्सव अगले 10 दिनों तक चलेगा। इस दौरान यहां आने वाले मेहमानों को शुद्ध घी, जड़ी-बूटी और खुश्बूदार मसालों से बने लजीज व्यंजन पूरे ठाटबाट के साथ पेश किए जाएंगे।



इस संबंध आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में होटल के शेफ अमित शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से हम अपने मेहमानों को सर्वश्रेष्ठ भारतीय व्यंजनों की अलग अलग किस्मों को पेश कर रहे हैं। इस बार हमारे मेहमानों के लिए हम महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली के शाही व्यंजनों को लेकर आ रहे हैं। इस दौरान मेहमानों को सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि भोजन की राजसी परम्पराओं और तौर तरीकों के अलावा राजसी सेवा को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा।



शेफ अमित ने बताया कि इस बार रियासती व्यंजनों की श्रृंखला में एक से बढ़कर एक स्टार्टर्स, सूप, मेन कोर्स व स्वीट डिश सर्व किये जाएंगे। जहां एक ओर स्टार्टर्स में लज्जत ए हलीब, कांदा भाजी, तीखा पनीर टिक्का जैसे अनेक व्यंजन चखने को मिलेंगे तो वहीं भूख बढ़ाने वाले सूप में मकई बादाम का शोरबा, ताशीरी शोरब और टमाटर का सार आदि की श्रृंखला का स्वाद मिलेगा। इसी प्रकार मेन कोर्स में शाहजहांनी पनीर पसंदा, दाबी अरबी की सालन, पनीर कोल्हापुरी, भोगीजी भाजी, शेखावटी पनीर, शाही गोविंद गट्टा, दाल मुमताज, दाल आमटी, गोश्त दम बिरयानी, शेखावटी साग पुलाव, सब्ज रायता, लहसुन की चटनी के साथ साथ विभिन्न तरह की रोटियां जैसे दिल्ली की शीरमाल, खमीरी रोटी, रेशमी परांठा, पुदीना परांठा, थालीपीठ व बंजारा रोटी सर्व की जाएंगी। वहीं स्वीट डिश में शाही टुकड़ा, बादशाही कुल्फी फालूदा, केसरी भात, आम श्रीखंड, बेक्ड रबड़ी मालपुआ तथा समक की खीर परोसी जाएंगी।



Tags :