🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल के मुकेश ने सबसे स्मार्ट कौन? में जीते 2 लाख रूपये

👤
Admin
👁 6308 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल के मुकेश ने सबसे स्मार्ट कौन? में जीते 2 लाख रूपये
17 जुलाई 2018। पिछले हफ्ते हमने देखा कि भोपाल की दो दोस्तों पूजा जोशी और पूजा द्विवेदी को स्टारप्लस के गेम शो 'सबसे स्मार्ट कौन?' में 10 लाख रूपये जीते। इस बार हम शहर के निवासी सीए मुकेश राजपूत को वडा पाव बेचने से लेकर सीए बनने तक की उनकी यात्रा के बारे में बातचीत करते हुये देखेंगे।



मुकेश राजपूत पैसा कमाने और अपने परिवार की मदद करने के लिए भोपाल से अपने घर से भाग गये थे। इस दौरान उन्होंने तरह-तरह के काम किये। उन्होंने सब्जियां और वडा पाव बेचा, हार्डवेयर स्टोर में काम किया, तब उनके दोस्तों ने अपना नाम कमाने के लिए पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अपनी यात्रा के बारे में बताते हुये वह कहते हैं कि, "मैं पैसा कमाने के लिए बाॅम्बे आया था जब मेरे दोस्तों ने कहा कि यदि मैं वाकई कोई अंतर लाना चाहता हूं तो मुझे पढ़ाई को महत्व देना चाहिये। उनकी बात सुनकर मैं भोपाल वापस आ गया, मैंने मेरे डाॅक्यूमेंट्स उठाये और सीए परीक्षाओं के लिए तैयारी आरंभ कर दी। 6 प्रयास के बाद, मैंने आखिरकार सीए की डिग्री ले ली। मैंने एक किताब भी लिखी है 'सीए पास- द रियल स्टोरी' और दिल्ली, कर्नाटक, यूपी, एमपी आदि में 40 सेमिनार भी संचालित किये हैं।"



शो पर अपने अनुभव के बारे में बताते हुये उन्होंने कहा, "यह एकदम अलग हटकर शो है। रवि दुबे बेहद जोशीले हैं और ऐसे स्वागत करते हैं कि मुझे यहां घर जैसा महसूस हुआ। मैं ऐसा मंच चाहता था जहां मैं अपने सफर के बारे में बात कर सकूं और लोगों को शिक्षा को अहमियत देने के लिए प्रेरित कर सकूं और ऐसा करने के लिए सबसे स्मार्ट कौन से बेहतर कोई दूसरा शो नहीं हो सकता था।"



मुकेश राजपूत अपने मैनेजर महेश के साथ भोपाल में प्रैक्टिस करते हैं और उन्होंने इस शो में 2.2 लाख रूपये की धनराशि जीती।











सबसे स्मार्ट कौन, सोमवार से शुक्रवार, शाम 6.30 बजे सिर्फ स्टारप्लस और हाॅटस्टार पर



Tags :