🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भाजपा डिजिटल नफरत फैलानें वाली पार्टी बन गयी हैं - अखिलेश यादव

👤
DD
👁 5245 व्यूज
📍 Bhopal
भाजपा डिजिटल नफरत फैलानें वाली पार्टी बन गयी हैं - अखिलेश यादव
भोपाल 19 जुलाई 2018। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में अपनी जड़ें गहरी करना चाहती है और कांग्रेस को बीजेपी के ख़िलाफ पड़ने वाले वोट बंटने से रोकना है.



समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज भोपाल पहुंचे. यहां आते ही उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस से गठबंधन की संभावना तलाशने आए हैं. बातचीत किस स्तर तक पहुंची, उन्होंने अभी नहीं बताया. बस इतना कहा कि समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में बहुत काम करना है. जिन विधानसभा क्षेत्रों में जीत की संभावना होगी पार्टी वहां अपने प्रत्याशी उतारेगी और व्यापम घोटाले को मुद्दा बनाएगी.



अखिलेश यादव गुरुवार सुबह ही भोपाल पहुंचे. उन्होंने कहा हम मध्यप्रदेश में समाजवादियों को जोड़ने आये हैं. पार्टी ने यहां 51 प्रभारी भेजे थे. जिन ज़िलों में समाजवादी पार्टी के लिए संभावना है, वहां पार्टी चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में हम गठबंधन के पक्ष में हैं. हमारे कमलनाथ से अच्छे संबंध हैं लेकिन गठबंधन के बारे में किस स्तर तक बात हुई अभी ये बताना ज़रूरी नहीं है. पत्रकारों के सवालों का जवाब देतें हुए उन्होंने कहा कि भाजपा डिजिटल नफरत फैलानें वाली पार्टी बन गयी हैं सोशल मीडिया का भाजपा की आईटी सेल ने बहुत बुरा उपयोग किया लोगों को जोड़नें के लिए इस मिडिया का उपयोग लोगों नें किया मगर भाजपा के लोगों ने इसे नफरत फैलानें और लोगों को बाटनें के लिए इस का उपयोग किया, उन्होंने कहा हमारी टीम इन का जवाब देंगी।

















अखिलेश यादव दो दिन भोपाल में रहेंगे. वो कमलनाथ और अरुण यादव सहित पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाक़ात करेंगे. उन्होनें यह भी कहा कि अभी कोई भी कार्यक्रम पक्का नहीं हैं. प्रदेश के वेटरन कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कु़रैशी से भी मिलेंगे. दोनों की 20 जुलाई को मुलाक़ात तय है. बाद में वो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के साथ लंच करेंगे. अखिलेश यादव के इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भारी गहमागहमी है.



Tags :