🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में सेमिनार आयोजित

👤
Admin
👁 2912 व्यूज
📍 Bhopal
राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में सेमिनार आयोजित
हृदय रोगों से बचाव के लिए डॉ. पंकज मनोरिया ने दिया सिक्स एस का फॉर्मूला

01 अगस्त 2018। राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में 'भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और उससे होने वाली दिल की बीमारियां' विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में जाने माने इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज मनोरिया ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी, बिगड़ती जीवनशैली और तमाम दबावों के चलते दुनियाभर में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिन्हें मानसिक तनाव या शारीरिक विकारों का सामना करना पड़ता है। डॉ. पंकज मनोरिया ने बताया कि देश में लगातार ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है जो बिगड़ी हुई जीवनशैली के कारण विभिन्न बीमारियों का शिकार बन रहे हैं।



सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. पंकज मनोरिया ने बताया कि यदि आपके काम की वजह से आपकी लाइफस्टाइल बिगड़ रही है तो यह अपने आप में ही एक खतरा है जो कई तरह की अन्य घातक समस्याओं को जन्म दे सकता है। अव्यवस्थित दिनचर्या आपके तनाव को बढ़ाती है। खराब जीवनशैली और तनाव कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर सीधा प्रभाव डालते हैं। डॉ. मनोरिया ने बताया कि भागदौड़ भरी अनियमित दिनचर्या की वजह से खान-पान अनियमित हो जाता है। अनियमित खान-पान की वजह से शरीर में कई पोषक तत्वों का अभाव होना शुरू हो जाता है। इसकी वजह से तनाव उत्पन्न होता है जो शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन्स एड्रेनेलिन और कोर्टिसोल का स्राव बढ़ाता है। यह सारी चीजें मिलकर दिल की सेहत को सीधे तौर पर भावित करते हैं।



राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित इस सेमिनार में कई छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे। जिन्हें बिगड़ती लाइफस्टाइल और इसकी वजह से होने वाले हृदय रोगों से बचने के बारे में बताते हुए डॉ. मनोरिया ने सिक्स एस के बारे में बताया। उन्होंने इन सिक्स एस से बचने की सलाह देते हुए कहा कि हमें सिक्स एस के बारे में विशेष ध्यान देते हुए इनसे सचेत रहना चाहिए। ये सिक्स एस हैं - सॉल्ट, शुगर, स्मोकिंग, स्ट्रेस, सैचुरेटेड फूड्स, सेडेंटरी लाइफस्टाइल। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि यदि इन सिक्स एस पर काबू पा लिया जाए तो हृदय रोग होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
Tags :