🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में पूरे अगस्त मनेगा वल्र्ड आॅफ कप केक्स उत्सव

👤
Admin
👁 3570 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में पूरे अगस्त मनेगा वल्र्ड आॅफ कप केक्स उत्सव
3 अगस्त, 2018। कप केक्स के शौकीनों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट न पूरे अगस्त माह तक चलने वाले वल्र्ड आॅफ कप केक्स सेलीब्रेशन की घोषणा की है। होटल के एक्लेयर-द लाउंज में आयोजित इस सेलीब्रेशन के दौरान अमेरिका व ब्रिटेन से लेकर इटली तक में खाये जाने वाले स्वादिष्ट कप केक्स यहां आने वाले मेहमानों को सर्व किये जाएंगे।



इस संबंध में आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पेस्ट्री शेफ विंकल कुमार ने बताया कि कप केक फूड लवर्स को खुशी का अहसास कराते हैं। इस मीठे व्यंजन को देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हमने अपने मेन्यू में दुनिया के तमाम लोकप्रिय कप केक्स को शामिल किया है ताकि हमारे यहां आने वाले मेहमान ज्यादा से ज्यादा कप केक्स का आनंद ले सकें।



शेफ विंकल ने बताया कि कप केक्स का चलन 19वी सदी में अमेरिका में आरंभ हुआ और इनके अनूठे स्वाद व फ्लेवर के चलते ये दुनिया की पसंद बन गये। आज बच्चों के बर्थडे से लेकर पार्टियों व शादियों तक में इनका चलन आम है।



रेस्टारेंट मैनेजर चंदन शर्मा ने बताया कि फेस्टीवल के दौरान वे कप केक्स के साथ साथ उनका स्वाद बढ़ाने वाले बेवरेजेस का भी विकल्प प्रदान करेंगे। इन विकल्पों में एप्पल पाई के साथ एप्पल ओट्स स्मूदी, फजी चाॅकलेट विद कैरेबियन तिरामिसु, रेड वेलवेट विद रेड वेलवेट फ्रेपे, बनोफी विद बनाना स्मूदी, बाॅरबन ब्लेक फाॅरेस्ट विद ओरियो चीस शेक तथा रेनबो विद ट्रिपल बेरी स्मूदी आदि को चुना जा सकेगा।

Tags :