🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत

केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों में फोटोग्राफर के लायसेंस हेतु होगी परीक्षा

👤
Admin
👁 4951 व्यूज
📍 Bhopal
केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों में फोटोग्राफर के लायसेंस हेतु होगी परीक्षा
9 अगस्त 2018। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा मप्र में संरक्षित पुरातत्व महत्व के प्रचीन स्मारकों में व्यवसायिक फोटोग्राफरों को लायसेंस लेने हेतु अब परीक्षा देनी होगी और समय-समय पर आयोजित रिफ्रेशर कोर्स को करना होगा। इस संबंध में एएसआई ने अपनी फोटोग्राफरों के लिये बनी नीति में संशोधन कर दिया है।



उल्लेखनीय है कि मप्र में केंद्र द्वारा संरक्षित कुल 290 प्राचीन स्मारक हैं जिनमें से तीन स्मारक खजुराहो, सांची एवं भीमबैठका विश्व धरोहर में शामिल हैं। नवीन नीति के अनुसार, अब साठ वर्ष की आयु वाला व्यक्ति भी फोटोग्राफर का लायसेंस ले सकेगा परन्तु इसके लिये उसे अपनी मेडिकल फिटनेस का प्रमाण-पत्र देना होगा। इसके अलावा इस लायसेंस को प्राप्त करने के लिये फोटोग्राफर को अपने मूल निवास का कोई एक प्रमाण-पत्र देना होगा तथा यह प्रमाण-पत्र तहसीलदार से बना निवास प्रमाण-पत्र या स्वसत्यापित पासपोर्ट की प्रति या स्वसत्यापित मतदाता पहचान-पत्र अथवा आधार कार्ड की प्रति या स्वसत्यापित राशनकार्ड की प्रति के साथ सत्यापित फोटो पहचान-पत्र हो सकेगा।



नवीन नीति के अनुसार, जिन फोटोग्राफरों के पास वर्ष 2012 के पहले से एएसआई द्वारा प्रदत्त लाईसेंस है तो उन्हें भी इसका सत्यापन कराने के लिये एएसआई द्वारा आयोजित परीक्षा एवं रिफ्रेशर कोर्स में भाग लेना होगा। इसके अलावा, फोटोग्राफर को लायसेंस प्राप्त करने या उसका नवीनीकरण कराने या पुन: सत्यापन कराने के लिये अब विश्व विरासत वाले स्मारकों के लिये 25 हजार रुपये तथा टिकट वाले और बगैर टिकट वाले अन्य स्मारकों के लिये 15 हजार रुपये शुल्क देना होगा। यदि लायसेंस प्राप्त व्यवसायिक फोटोग्राफर पर्यटकों/आगन्तुकों से फोटोग्राफी के लिये निधार्रित दरों से अधिक राशि लेता है अथवा निम्न स्तर के फोटोग्राफ उन्हें प्रदान करता है तो उसका लायसेंस निरस्त कर दिया जायेगा।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि खजुराहो सहित अन्य पुरातत्व स्थलों में तो कोई लायसेंसी फोटोग्राफर नहीं है। नई नीति से लायसेंस प्राप्त करने कोई आयेगा तो उसे लायसेंस दिया जायेगा। आगरा के ताजमहल जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्मारकों में व्यवसायिक फोटोग्राफरों की तादात नियंत्रित करने के लिये यह नई नीति बनाई गई है।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :