🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

माइक्रोसॉफ्ट का चश्मा मॉनिटर करेगा आप का ब्लड प्रेशर

👤
DD
👁 8444 व्यूज
📍 सैन फ्रांसिस्को
माइक्रोसॉफ्ट का चश्मा मॉनिटर करेगा आप का ब्लड प्रेशर
चश्मा पहनते ही जान सकेंगे अपना ब्लड प्रेशर, माइक्रोसॉफ्ट बना रहा है ऑप्टिकल सेंसर्स

माइक्रोसॉफ्ट अपने स्मार्ट ग्लासेज (चश्मा) की अगली पीढ़ी विकसित करने में जुटी है, जो रक्तचाप नापने के डिवाइस के रूप में काम करेगी।



माइक्रोसॉफ्ट अपने स्मार्ट ग्लासेज (चश्मा) की अगली पीढ़ी विकसित करने में जुटी है, जो रक्तचाप नापने के डिवाइस के रूप में काम करेगी. इसे ग्लाबेला नाम दिया गया है. इसे रक्तचाप को नापने वाले किसी अन्य डिवाइस की तुलना में पहनना और इस्तेमाल करना काफी आसान होगा. इस डिवाइस में ऐसे ऑप्टिकल सेंसर्स लगे हैं, जो यूजर्स से किसी प्रकार के इंटरैक्सन के बिना काम करता है.



पारंपरिक तौर पर रक्तचाप की गणना के लिए बाजू में एक पट्टी लपेट कर उसे मशीन से जोड़कर रीडिंग लेनी होती है, लेकिन इस चश्मे को पहन कर लगातार रक्तचाप की रिडिंग बिना किसी झंझट के ली जा सकेगी. इसके बारे में एसीएम जर्नल ऑफ इंट्रैक्टिव, मोबाइल, वेयरबेल और यूबिक्विटस टेक्नॉलजी में एक शोध पत्र प्रकाशित किया गया है.



आईईईई स्पेक्ट्रमम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसी व्यक्ति की दिल की धड़कन के बीच का समय या पल्स ट्रांजिट टाइम की गणना से अप्रत्यक्ष रूप से रक्तचाप की माप की गणना की जा सकती है. हालांकि माइक्रोसॉफ्ट के ग्लास (चश्मे) ने परीक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन अभी इसे माइक्रोसॉफ्ट को बाजार में उतारने में समय लगेगा, क्योंकि उसके शोधार्थियों ने क्लिनिकल ट्रायल करने की योजना बनाई है.



Tags :