🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

सोशल एक्सलरेटर इवेंट 2018 का आयोजन

👤
PDD
👁 2741 व्यूज
📍 Bhopal
सोशल एक्सलरेटर इवेंट 2018 का आयोजन
22 अगस्त 2018। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामाजिक उद्यमिता के लिए एक ईकोसिस्टम तैयार करने के लिए आईआईएफएम में सोशल एक्सलरेटर इवेंट 2018 का आयोजन किया गया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (आईआईएफएम), एआईसी-आरटेक, स्टार्टअप ओएसिस, सीआईआईई विल्ग्रो संयुक्त रूप से दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सोशल इम्पैक्ट वाले स्टार्ट अप्स को बढ़ावा देने के लिए अपने एक महीने के सोशल एक्सलरेटर कार्यक्रम पर कार्य कर रहे हैं, जिसकी अंतर्गत यह आयोजन किया गया।



एआईसी-आरटेक के अमित राजे ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप्स, नेटवर्क तक पहुंच, सलाहकारों व डोमेन विशेषज्ञों, सतत निगरानी व निवेश सहयोग जैसे विषयों पर उत्कृष्ट जानकारी प्रदान करने के लक्ष्य को लेकर किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत चयनित स्टार्ट-अप को इन्वेंट कार्यक्रम के तहत 25 लाख रुपये तक के निवेश और 12 महीने का इन्क्यूबेशन सपोर्ट दिया जाता है।



एआईसी-आरटेक के को- फाउंडर प्रदीप घोष ने बताया कि इस आयोजन के तहत फैसिलिटेटर साहिल जैन, चिंतन बख्शी, सौरभ राय एवं स्नेहल वर्मा ने इस प्रोग्राम के विकास पर चर्चा के साथ, बिजनेस एवं फाइनेन्शियल मॉडलिंग पर जानकारी दी। इसके अलावा मेन्टरिंग प्रोसेस और एक्सपेक्टेड आउटकम्स के साथ स्पीड मॉनिटरिंग पर अपनी बात रखी।

Tags :