🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

किसी का आई.डी. पासवर्ड चुराने पर हो सकती है तीन साल की सजा

👤
DD
👁 1975 व्यूज
📍 Bhopal
किसी का आई.डी. पासवर्ड चुराने पर हो सकती है तीन साल की सजा
23 अगस्त 2018। राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि नवीन तकनीकों से जितनी सुविधाएँ बढ़ी हैं, उतने खतरे भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। श्री गुप्ता ने कहा कि नेट के उपयोग के समय ली जाने वाली सावधानियों के ब्रोशर स्कूल और कॉलेज में बंटवायें। श्री गुप्ता आज स्थानीय कोपल स्कूल में 'सायबर सुरक्षा' वर्कशाप को संबोधित कर रहे थे।



एस.पी. सायबर सेल सुदीप गोयनका ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का आई.डी. पासवर्ड चुराने पर तीन साल की सजा हो सकती है। इसी तरह आपकी पेनड्राइव से किसी के कम्प्यूटर का डेटा नष्ट हुआ तो 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।



निजी जानकारी का पासवर्ड नहीं बनायें



एस.पी. गोयनका ने कहा कि जन्म-तिथि आदि निजी जानकारी को पासवर्ड में उपयोग नहीं करें। पासवर्ड बड़ा बनायें। सेक्यूरिटी प्रश्न का उत्तर गलत लिखें। सभी खातों का पासवर्ड अलग रखें। उन्होंने कहा कि फ्री गाने और फिल्में डाउनलोड करने से बचें। इससे वायरस आ सकते हैं। काम करने के बाद कम्प्यूटर लॉग आउट जरूर करें। सोशल साइट में अश्लील सामग्री भेजना, फारवर्ड करना, धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले संदेश भेजना और किसी की फेक प्रोफाइल बनाना अपराध है।



अनजाने व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें



एस.पी. सायबर सेल ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें। जो काम रियल लाइफ में नहीं करते वह काम वर्चुअल लाइफ में कदापि नहीं करें। पर्सनल फोटो फेसबुक और वाटसएप जैसी सोशल साइट में नहीं डालें। किसी का ऑनलाइन पीछा करना भी सायबर क्राइम है। फेसबुक प्रोफाइल में मोबाइल नम्बर और घर का पता नहीं डालें।



वर्कशाप मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद् और आओ सखी समाज कल्याण समिति द्वारा की गयी थी। इस मौके पर श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती कृति गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।



Tags :