🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

सखी सावन महोत्सव में महिलाओं ने गीत संगीत के साथ दिखाई स्वरोजगार की ताकत

👤
Admin
👁 2963 व्यूज
📍 Bhopal
सखी सावन महोत्सव में महिलाओं ने गीत संगीत के साथ दिखाई स्वरोजगार की ताकत
24 अगस्त 2018। सावन का महीना महिलाओं के तीज-त्यौहार के लिए विशेष होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ह्यूमन राइट्स मिशन द्वारा सखी सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरे रंग के भारतीय परिधानों और हरी चूड़ियों से सजी महिलाओं ने मिलकर इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल द्वारा ह्यूमन राइट्स मिशन की मेंबर्स को सम्मानित भी किया गया।



ह्यूमन राइट्स मिशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के द्वारा सावन के महीने में मल्हार जैसे मधुर संगीत और नृत्य पर महिलाएं जमकर झूमीं। इस आयोजन के द्वारा स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को एक मंच दिया गया, जहां पर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को प्रस्तुतिकरण हुआ, साथ ही दिव्यांग बच्चों ने मंच पर आकर सुन्दर प्रस्तुतियां भी दीं।



कार्यक्रम के बारे में बताते हुए ह्यूमन राइट्स मिशन की प्रदेशाध्यक्ष नीलम पाठक ने बताया कि मां भारती के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले राग मल्हारी एवं नृत्य प्रस्तुति हुई। जिसमें महिलाओं ने अपनी सहभागित दर्ज की और सावन के गीतों पर ताल से ताल मिलाकर कदम थिरकाए। इसके बाद दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में समस्त स्वरोजगारी बहनों का सम्मान भी किया गया।



एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल सुरजीत कौर ह्यूमन राइट्स मिशन की मेंबर्स को सम्मानित किया, साथ ही उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ह्यूमन राइट्स मिशन मानव अधिकारों के लिए काम कर रहा है, जो कि सराहनीय है, लेकिन इस तरह के आयोजनों के लिए भी यह धन्यवाद का पात्र है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण औऱ उन्हें बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को मंच देकर ह्यूमन राइट्स मिशन ने उनका हौसला बढ़ाया है, जो कि तारीफ के काबिल है।





Tags :