🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

साइबर युद्ध के प्रति सचेत रहें और इन खतरों से निपटने के लिए पुलिस बल को सशक्‍त बनाएं : उपराष्‍ट्रपति

👤
DD
👁 2877 व्यूज
📍 Delhi
साइबर युद्ध के प्रति सचेत रहें और इन खतरों से निपटने के लिए पुलिस बल को सशक्‍त बनाएं : उपराष्‍ट्रपति
28 अगस्त 2018। उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने कहा है कि साइबर युद्ध के इस नये युग में केवल ज्ञान आधारित शक्ति के द्वारा ही इस नये शत्रु से लड़ा जा सकता है। वे आज यहां पुलिस अनुसंधान और विकास ब्‍यूरो (बीपीआरएंडडी) के 48वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री किरेन रिजिजू और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।



उपराष्‍ट्रपति ने हजारों मील दूर बैठे इंटरनेट हैकरों द्वारा किये जाने वाले साइबर हमलों के प्रति आगाह किया और कहा कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले इन हमलों से निपटने के लिए पुलिस बल को सशक्‍त बनाया जाना चाहिए। उन्‍होंने आगे कहा कि बीपीआरएंडडी को राष्‍ट्रीय सुरक्षा के नये खतरों से निपटने के लिए पुलिस व्‍यवस्‍था में सर्वोत्तम अभ्यासों, नीतियों और प्रक्रियाओं को शामिल किया जाना चाहिए।



उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस बलों में ज्ञान और कौशल के साथ-साथ नवोन्‍मेष करने, निरंतर सुधार करने तथा क्रियान्वित करने की योग्‍यता होनी चाहिए। हमें समृद्ध भारत और सुरक्षित भारत, दोनों की आवश्‍यकता है। सक्षम भारत के अभाव में हमें सुरक्षित भारत नहीं मिल सकता।



उपराष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि साइबर खतरों समेत भविष्‍य के खतरों से निपटने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र को एक संयुक्‍त व्‍यवस्‍था विकसित करनी चाहिए। साइबर खतरों से निपटने के लिए तथा साइबर अपराध की जांच के लिए देश की सभी पुलिस बलों को सक्षम और सशक्‍त बनाया जाना चाहिए।
Tags :