ओ.पी. रावत, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, सुनील अरोरा, निर्वाचन आयुक्त एवं अशोक लवासा, निर्वाचन आयुक्त, आगामी विधान सभा चुनाव- 2018, की तैयारियों की समीक्षा हेतु दिनांक 27 अगस्त से 29 अगस्त तक मध्यप्रदेश के भ्रमण पर रहेंगे। उनके साथ उमेश सिन्हा उप निर्वाचन आयुक्त (वरिष्ठ), संदीप सक्सेना उप निर्वाचन आयुक्त, सुदीप जैन उप निर्वाचन आयुक्त, चंद्रभूषण कुमार उप निर्वाचन आयुक्त, धीरेन्द्र ओझा डायरेक्टर जनरल, दिलीप शर्मा डायरेक्टर जनरल (चुनाव व्यय), सुश्री शैफाली सरन अपर महानिदेशक भारत निर्वाचन आयोग भी साथ रहेंगे।
यह जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल.कांताराव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की टीम 27.अगस्त की रात्रि को भोपाल आएगी। 28.अगस्त को आयोग के साथ प्रात: 9.30 से 11.30 तक मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक होटल जहांनुमा पैलेस में होगी।दोपहर 12.बजे से 1.30 बजे तक प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा कानून व्यवस्था से संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी।
नर्मदा भवन में दोपहर से रात्रि तक संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक होगी।
29 अगस्त को नर्मदा भवन में पुन: संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी।
दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक चुनाव व्यय से संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक होटल जहांनुमा पैलेंस में होगी।
शाम 4 बजे से 5 बजे तक मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक के साथ आयोग की बैठक होगी।
शाम 5.30 बजे होटल जहांनुमा पैलेस (बेगमहॉल) मे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग की टीम 29 अगस्त को रात्रि 10 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
भारत निर्वाचन आयोग का भ्रमण दिनांक 27 से 29 अगस्त 2018
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 1799
Related News
Latest News
- भारतीय उद्यमी गगन गुप्ता के अफ्रीकी ईवी प्लेटफॉर्म स्पाइरो ने जुटाए 215 मिलियन डॉलर; पुणे टेक सेंटर करेगा इस विस्तार की अगुवाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब ईवी कार से करेंगे सफर
- भारत-अमेरिका डील पर निर्णायक दौर, कृषि और डेटा सुरक्षा बने अहम मुद्दे
- शिल्पा शिंदे के बयान पर मचा विवाद, बेबिका धुर्वे ने किया समर्थन
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी राहत, 48.32 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार
Latest Posts















