🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कार्यशाला में जिला प्रतिनिधियों से लिए सुझाव

👤
Admin
👁 1987 व्यूज
📍 Bhopal
कार्यशाला में जिला प्रतिनिधियों से लिए सुझाव
28 अगस्त 2018। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आज जिला मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी सेल, विधि, जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला कार्यालय मंत्रियों की कार्यशाला संपन्न हुई।



कार्यशाला में आगामी चुनाव की दृष्टि से विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों से आवश्यक सुझाव भी लिए गए। साथ ही चुनाव में विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी नेतृत्व द्वारा दिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर आगामी दिनों में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला एवं कार्य विस्तार के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।



कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अरविन्द कवठेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, राजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी संजय गोविन्द खोचे, सर्वेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा, आईटी विभाग संयोजक शिवराज डाबी, विधि प्रकोष्ठ के शांतिलाल लोढ़ा, संतोष शर्मा, वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी मौजूद थे।
Tags :