🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

एमपी में कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, 17 सितंबर को पहुंचेंगे भोपाल

👤
DD
👁 4158 व्यूज
📍 Bhopal
एमपी में कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, 17 सितंबर को पहुंचेंगे भोपाल
28 अगस्त 2018। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे।



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। वे 17 सितंबर को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। इस दौरान राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।



मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे। हालांकि कमलनाथ ने राहुल गांधी के दौरे की विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि उनके दौरे का कार्यक्रम जल्द ही बताया जाएगा।



दरअसल, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव बिलकुल नजदीक हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरों के एक्शन प्लान की तैयारी दिल्ली में जोरों से चल रही है। राहुल गांधी के एमपी दौरों को लेकर हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक हो चुकी है। तब बताया गया था कि सितंबर में राहुल गांधी मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे शुरू करने वाले हैं।



इसके अलावा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संगठन की तैयारियों को तेज करते हुए तीन नई कमेंटियों का गठन किया है। इसका ऐलान शनिवार को किया गया। हालांकि इसमें मध्य प्रदेश से सिर्फ एक नेता मीनाक्षी नटराजन को शामिल किया गया है।
Tags :