🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मप्र विधान सभा एवं झारखण्‍ड विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न

👤
DD
👁 2558 व्यूज
📍 Bhopal
मप्र विधान सभा एवं झारखण्‍ड विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न
29 अगस्‍त 2018। झारखण्‍ड विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति की आज भोपाल प्रवास के दौरान मध्‍यप्रदेश विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति के साथ संयुक्‍त बैठक संपन्‍न हुई, जिसमें मध्‍यप्रदेश विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति के कार्यवाहक सभापति सुदर्शन गुप्‍ता ने

संबोधित करते हुए समिति की प्रक्रिया तथा कार्य प्रणाली पर प्रकाश्‍ा डाला.



मध्‍यप्रदेश एवं झारखण्‍ड विधान सभा की उक्‍त समितियों ने परस्‍पर विचार-विमर्श कर जानकारियों का आदान प्रदान किया. प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह द्वारा प्राक्‍कलन समिति की कार्य-पद्धति की जानकारी दी गई. झारखण्‍ड विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति के

सभापति योगेश्‍वर मेहतो द्वारा भी समिति की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया.



संयुक्‍त बैठक के प्रारंभ में सुदर्शन गुप्‍ता एवं प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने झारखण्‍ड विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति के सभापति का पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया. तत्‍पश्‍चात कार्यवाहक सभापति सुदर्शन गुप्‍ता ने आगंतुक समिति के अन्‍य सदस्‍य सर्वश्री अनंत कुमार ओझा तथा श्रीमती निर्मला देवी का भी पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया.



इस अवसर पर मध्‍यप्रदेश विधान सभा की प्राक्‍कलन समिति के सभापति द्वारा आगंतुक समिति को विधान सभा का स्‍मृति चिन्‍ह एवं प्रकाशन भेंट किये गये. संयुक्‍त बैठक में प्राक्‍कलन समिति के सदस्‍य सहित झारखण्‍ड विधान सभा एवं मध्‍यप्रदेश विधान सभा के अधिकारीगण उपस्थित थे.

Tags :