🔴 TRENDING NOW!
बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 54 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले की कोशिश, NIA ने 5 राज्यों में मारे छापे नई स्मार्ट तकनीक से आसान हो सकता है अल्जाइमर का पता लगाना Porsche के साथ TCS की 1.5 अरब डॉलर की डील, AI से बदलेगा ऑटो सेक्टर का कारोबार सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दस दिवसीय सिंह साहब इटली रिटर्न इटालियन फूड फेस्टीवल आरंभ

👤
PDD
👁 2930 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दस दिवसीय सिंह साहब इटली रिटर्न इटालियन फूड फेस्टीवल आरंभ
1 सितम्बर 2018। भोपाल के फूड लवर्स के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट एक खुशखबरी लेकर आया है। यदि आप इटालियन फूड के शौकीन है तो आने वाले 10 दिनों तक आप इटली के लाजवाब व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। होटल ने इन जायकों के लिए सिंह साहब इटली रिटर्न फूड फेस्टीवल की घोषणा की है। होटल के मोमो कैफे में शाम 7.30 से रात 11 बजे तक चलने वाले इस फूड फेस्टीवल में जाने माने इटालियन फूड एक्सपर्ट एवं जेडब्ल्यू मैरियट, साहर, मुम्बई के पूर्व शेफ सर्वेश अगले 10 दिनों तक इटली के विभिन्न हिस्सों के वल्र्ड फेमस फूड को भोपाल के फूड लवर्स को परोसेंगे।



शेफ सर्वेश को इटली के टस्कन प्रांत के फ्लोरेंस में काम कर लौटने के बाद से सिंह साब के रूप में भी जाना जाता है। वे उन कुछ सौभाग्यशाली लोगों में से हैं जिन्हें जेडब्ल्यू साहर, मुम्बई में रोमानो नामक इटालियन रेस्टारेंट खोलने और इसके जरिये प्रसिद्धि पाने का मौका मिला। इस रेस्टारेंट की वजह से अपने मास्टर शेफ के साथ इटली जाकर वहां काम करने का मौका मिला। वहां उन्होंने टस्कन की पारंपरिक डिशेज बनाना सीखा।



इस फूड फेस्टीवल के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए शेफ सर्वेश ने पत्रकारों को बताया कि इटालियन फूड खुशबू, जायका और वहां की क्षेत्रीय परंपराओं को प्रदर्शित करता है। इस आयोजन का उद्देश्य भोपालवासियों में इटली के फूड व वहां की खानपान की आदतों से परिचत कराना है। सिंह साहब इटली रिटर्न के दौरान इटली के अनूठे स्वाद वाले व्यंजनों को आॅलिव आइल, चीज़ और खास मसालों के इस्तेमाल से तैयार कर पेश किया जायेगा। इसमें मिठाईयों से लेकर पास्ता तथा रिसोटो व वहां की अलग स्वाद वाली काॅफी एवं अन्य परंपरागत डिशेज शामिल होंगी।



शेफ सर्वेश ने आगे कहा कि वे जिन सिग्नेचर डिशेज को इस दौरान सर्व करेंगे उनमें ब्रूचेटा, अरासीनी, पिज्जा रस्टिका, पिज्जा मार्गेरिटा, वेजी पनीर पिज्जा, चिकन पिज्जा इंडियाना, स्पाइनेच एण्ड रिकोटा रेवीओली, मशरूम टार्टेलिनी, पेने अराबियाटा, स्पाघेटी पेस्टो, पोरसिनी रिसोटो, ऐओपी रिसोटो, एगप्लांट पारमिगियाना, वेजीटेबल लासागाने, चिकन काकायटोरे, लैम्ब ओसोबुके आदि खास होंगी।



Tags :