🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

दसवीं इंटरनेशनल ईको कोर्स एण्ड वर्कशाप में जुटेंगे देश-विदेश के हृदय रोग विशेषज्ञ

👤
PDD
👁 2038 व्यूज
📍 Bhopal
दसवीं इंटरनेशनल ईको कोर्स एण्ड वर्कशाप में जुटेंगे देश-विदेश के हृदय रोग विशेषज्ञ
साइंटिफिक सेशन, पैनल डिस्कशन व लाइव डिमांस्ट्रेशन के जरिये विशेषज्ञ साझा करेंगे अपने अनुभव

देश-विदेश के 100 से अधिक हृदय रोग विशेषज्ञज्ञ जुटेंगे इस वर्कशाप में

होटल कोर्टयार्ड मैरियट, भोपाल में होगा एक दिवसीय आयोजन



7 सितम्बर, 2018। दसवीं इंटरनेशनल ईको कोर्स एण्ड वर्कशाप इस वर्ष 9 सितम्बर को होटल कोर्टयार्ड मैरियट, भोपाल में आयोजित की जाएगी। अमेरिका के बर्मिंघम से आ रहे ख्यातिनाम हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. नवीन सी नंदा की अध्यक्षता में होने वाली इस एक दिवसीय वर्कशाप में देश के विभिन्न शहरों से आ रहे चिकित्सक साइंटिफिक सेशन, पैनल डिस्कशन व लाइव डिमांस्ट्रेशन के जरिये अपने अनुभव साझा करेंगे। जिन प्रमुख विशेषज्ञों के उद्बोधन इस वर्कशाप में होगे उनमें दिल्ली से डाॅ. अनिता सक्सेना, बैंगलूरू से डाॅ. एस.सी. गोविन्द तथा गुरूग्राम के डाॅ. विनायक अग्रवाल आदि शामिल हैं।



उक्त आशय की जानकारी आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष डाॅ. पीसी मानोरिया ने दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल सोसायटी आॅफ कार्डियोवस्कुलर अल्ट्रासाउंड के साथ मिलकर आयोजित इस वर्कशाप में हृदय रोगों का पता लगाने की सबसे महत्वपूर्ण व आवश्यक जांच ईकोकार्डियोग्राफी या ईकोकार्डियोग्राम के बारे में नवीनतम जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस दौरान 50 मरीजों पर लाइव डिमांस्ट्रेशन दिया जायेगा।



आयोजन समिति के सचिव व हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज मानोरिया ने बताया कि अत्याधुनिक मशीन से होने वाली इस अल्ट्रासाउंड जांच से किसी भी व्यक्ति के हार्ट वाल्व तथा चैम्बर की तस्वीरें लेकर हृदय की असामान्यताओं व इसमें होने वाले रोग की स्थिति का पता लगाया जाता है। यह जांच जितनी सटीक होती है उतने ही अच्छे उपचार के परिणाम देखने में आते हैं।



Tags :