🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

"पर्यावरण मित्र : मिट्टी के विघ्नहर्ता गणेश" पर जेएनसीटी में कार्यशाला का आयोजन

👤
Admin
👁 2429 व्यूज
📍 Bhopal
"पर्यावरण मित्र : मिट्टी के विघ्नहर्ता गणेश" पर जेएनसीटी में कार्यशाला का आयोजन
12 सितंबर 2018। जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में एक दो-दिवसीय कार्यशाला "पर्यावरण मित्र : मिट्टी के गणेश" का आयोजन किया गया। जेएनसीटी नेचर क्लब द्वारा संचालित इस कार्यषाला में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यषाला में सर्वप्रथम संस्था के निदेषक डॉ. विजय कुमार एवं नेचर क्लब संयोजक डॉ. रिषु उपाध्याय ने विद्यार्थियों को पी.ओ.पी.से निर्मित मूर्तियों को जल में प्रवाहित करने के नुकसानों के बारे में विस्तार से बताया। एल.एन.सी.टी. वर्ल्ड स्कूल के कला

शिक्षक मोरध्वज एवं कु. प्रतिमा ने विद्यार्थियों को मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा को बनाना सिखाया।



इस अवसर पर कॉलेज की अध्यक्षा श्रीमती पूनम चौकसे ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यदि निर्माण के समय प्रतिमा में बीज रख दिया जाए तो विसर्जन उपरांत वह एक पौधे का निर्माण करेगा और हमारे मिट्टी के गणेष सजीव गणेष में परिवर्तित हो जाएंगे।

इस अवसर पर कॉलेज के डीन प्रो. बी.एल. राय एवं प्रिंसिपल डॉ. मनीश सावले ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को उत्साहित किया।
Tags :