🔴 TRENDING NOW!
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ अपनी सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच सोशल मीडिया पर लड़ाई असल में किसकी सत्ता की है? सीएम डॉ. मोहन ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार सामंथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की अगुवाई करेंगी भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एनवीडिया के साथ रोबोटिक्स सहयोग को तेज किया 'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी, स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेज अवार्ड्स 2026 में हासिल की बड़ी जीत

डेटा पैक के लिए एक साल की वैधता अवधि मंजूर

👤
Admin
👁 19120 व्यूज
📍 1
डेटा पैक के लिए एक साल की वैधता अवधि मंजूर
भारतीयदूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को मोबाइल डेटा पैक की वैधता अवधि को बढ़ाकर 365 दिन करने की मंजूरी दे दी। अभी तक यह वैधता 90 दिन की थी। ट्राई के इस कदम का मकसद डेटा का कम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहन देना और पहली बार के इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं को आकर्षित करना है। ट्राई के अनुसार, नियामक को डेटा पैक की वैधता अवधि बढ़ाने के लिए आग्रह मिल रहे थे। यह कदम उनके लिए है जो अधिक वैधता अवधि के सस्ते डेटा पैक चाहते हैं।

अभीयह है स्थिति

अभीकोई भी कंपनी अधिकतम 90 दिन की वैधता अवधि का रिचार्ज वाउचर जारी कर सकती है। यदि ग्राहक निश्चित समयावधि में पूरे डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाता है तो शेष डेटा समाप्त हो जाता है।

अबयह हो जाएगा

दूरसंचारनियामक ट्राई ने विचार विमर्श के बाद दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण नियमन (टीसीपीआर) में संशोधन कर डेटा की वैधता अवधि 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दी है।
Tags :