🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

राष्ट्रमंडल देशों के विधानमंडल सचिवों का सम्मेलन सम्पन्न?

👤
डिजिटल डेस्क
👁 2029 व्यूज
📍 Bhopal
राष्ट्रमंडल देशों के विधानमंडल सचिवों का सम्मेलन सम्पन्न?
प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह ने किया मध्यप्रदेश विधानमंडल का प्रतिनिधित्व ?



15 सितंबर 2018। कनाडा देश के आन्तरियो प्रान्त की विधानसभा के आतिथ्य में टोरंटो में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के विधानमंडल के सचिवों का सम्मेलन तथा राष्ट्रमंडल विधायिका सचिवों की सोसाइटी की 54वीं वार्षिक बैठक में मध्यप्रदेश विधानमंडल का प्रतिनिधित्व ए. पी.सिंह, प्रमुख सचिव, विधानसभा द्वारा किया गया।



इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में लोकसभा तथा राज्सभा के महासचिवों,ब्रिटेन की संसद के महासचिव, कनाडा की संसद के सचिव, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, बांग्लादेश, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका आदि देशों के विधानमंडल के सचिवों के साथ भारत से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचलप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली,जम्मू कश्मीर के सचिवों द्वारा भागीदारी की गई।?

? ? ? ? ?

इस सम्मेलन में संसदीय प्रजातांत्रिक व्यस्था को सुदृढ बनाने तथा विधायी कार्यवाही को प्रभावी बनाने संबंधी मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कनाडा विधानमंडल के भव्य सदन में आयोजित बैठक में सदन में वोटिंग पद्धति, सत्र की बैठकों की घटती संख्या, अशासकीय सदस्यों

की लोकमहत्व के विषय पर चर्चा हेतु विधायी प्रक्रिया में अवसर आदि पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।कार्यक्रम का संचालन मैथ्यू हिमालयन,सचिव,हाउस ऑफ कंमन्स लंदन द्वारा किया गया ।



भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को अन्तिम दिन भारतीय दूतावास टोरेंटो में राजदूत दिनेश भाटिया द्वारा रिसेप्शन दिया गया।
Tags :