🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में शुरू हुआ परफेक्ट बहू का कोर्स, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

👤
Admin
👁 2307 व्यूज
📍 Bhopal
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में शुरू हुआ परफेक्ट बहू का कोर्स, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
15 सितंबर 2018। राजधानी भोपाल की बरकतउल्ला विश्वविद्यालय आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस बज़ का कारण है कि विश्वविद्यालय में जल्द ही परिवारों को टूटने से बचाने के लिए परफेक्ट बहू के कोर्स की शुरुआत होने वाली है. ये एक सर्टिफिकेट कोर्स होगा जिसमें शादी होने के बाद लड़कियां 'आदर्श पत्नी' एवं लड़के 'आदर्श पति' बन कर आदर्श समाज की संरचना कैसे करें ये बताया जाएगा. हालांकि, सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों पर कराये जाने वाले इस कोर्स का नाम क्या रखना है, यह अब तक तय नहीं हुआ है.



बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डी सी गुप्ता ने इस मामले में सफाई दी है. शनिवार को मीडिया को बताया, "हमारा विश्वविद्यालय परिवारों को टूटने से बचाने के लिए अगले सत्र से एक नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा. यह कोर्स तीन महीने का होगा. इस कोर्स को हम इसलिये शुरू कर रहे हैं क्योंकि हमें ससक्त परिवार एवं अच्छे समाज की संरचना करनी है." उन्होंने जोर देते हुए कहा, "यह कोर्स लड़के-लड़कियों दोनों के लिये होगा. हालांकि, लड़कियों के लिए यह अधिक फायदेमंद होगा, क्योंकि उन्हें शादी के बाद अपने आप को दूसरे परिवार (अपने ससुराल) में ढालना पड़ता है."











गुप्ता ने बताया, "यह कहना गलत है कि यह कोर्स बहुओं (दुल्हनों) के लिये है. इससे लड़कों को भी सशक्त परिवार बनाने में मदद मिलेगी." उन्होंने कहा, "पहले बैच में 30 छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलेगा." गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के तीन विभाग मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और महिला शिक्षा इस सर्टिफिकेट कोर्स को तैयार करेंगे। यह कोर्स मुख्य रूप से सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित होगा.



उन्होंने कहा, "यह समय की मांग है, क्योंकि परिवार आज छोटी-छोटी बातों को लेकर टूट रहे हैं. यह कोर्स परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा."



Tags :