🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

अपने रोड शो में राहुल बस से उतरे, समोसा खाया, चाय पी और ली सेल्फी..

👤
Admin
👁 3985 व्यूज
📍 Bhopal
अपने रोड शो में राहुल बस से उतरे, समोसा खाया, चाय पी और ली सेल्फी..
17 सितंबर 2018। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस के चुनावी प्रचार कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और राहुल की रैली भी शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि हाल ही में राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटे हैं और वे वहां से जल भी लाए थे। भोपाल शहर को ऐसे पोस्टरों से पाट दिया गया है, जिसमें राहुल भगवान शिव पर जल अर्पण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को रोड शो के दौरान एक स्थान पर उतरकर समोसा खाया और चाय पी। इस दौरान उनके साथ सांसद और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। राहुल गांधी विशेष विमान से भोपाल हवाईअड्डे पहुंचे, जहां कांग्रेसी नेताओं ने उनकी अगवानी की। वह हवाईअड्डे से कार से लालघाटी चौराहे पहुंचे। यहीं से उनका रोड शो शुरू हुआ।











उनका रोड शो जब पुराने भोपाल से गुजर रहा था, तभी वह बस से उतरे और राजू टी स्टॉल पर खड़े होकर उन्होंने समोसा खाया और चाय पी। राहुल इस दौरान चार मिनट रुके। युवाओं ने यहां राहुल के साथ सेल्फी ली। राहुल ने दुकानदार से समोसे के बारे में कुछ पूछा भी। राहुल के इस दौरे को 'संकल्प यात्रा' का नाम दिया गया है। वह बस की आगे की सीट पर सवार हैं। यह बस पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। राहुल का समोसा खाते हुए और चाय पीते हुए वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है।



राहुल गांधी की रैली के मद्देनजर पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। भोपाल पुलिस ने एक दिन पहले ही यातायात को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिये थे। दूसरी ओर 13 किलोमीटर लंबे रोडशो को सफल बनाने के लिए पार्टी की राज्य इकाई ने एड़ी चोटी का पूरा जोर लगा दिया है। माना जा रहा है कि इस रैली में सबसे ज्यादा भीड़ उन नेताओं की होगी जो विधानसभा चुनाव के दावेदार हैं। अंदरखाने पार्टी ने भी यह कह दिया है कि रैली में जो जितनी ज्यादा भीड़ जुटाएगा, टिकट मिलने के आसार उसके लिए उतने ही ज्यादा होंगे।
Tags :